Latest News
Showing posts with label society. Show all posts
Showing posts with label society. Show all posts

Saturday, March 12, 2016

क्या साधुसंत को लोगो में प्यार के जगह नफरत बाँटना देश की साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगड़ना नही है ?
दिल्ली के सांस्कृतिक प्रदूषण के बाद अब चलते है हरिद्वार जहाँ बिना चुने हुए साधू सन्त बिना चुनी हुई संसद बैठाते है और नाम देते है धर्म संसद। वहां एलान होता है की हिन्दुओ बच्चे पैदा करो नही तो मुसलमान के हाथो गुलाम बना दिए जाओगे। ब्रह्मचारी की बच्चे की यह ख्वाहिस महिलाओ को सामान समझने की सोच से पनपते है। क्योंकि ऐसे ही धन्धेबाजो ने देश के हर हिस्से में आग लगा रखी है। हिन्दू धर्म के बड़े बड़े ठेकेदार चिंता में है, संसद बैठ रही है कभी हरिद्वार में कभी वनारस ने तो कभी कहीं तो कभी कही। एक से बढ़कर एक साधू सन्यासी सिर खपा रहे है की बच्चा कैसे हो ? जिन्होंने जिंदगी भर का ब्रह्मचर्य का प्रण लिया है उनको चाहिए बच्चा ही बच्चा।
ब्रह्मचारी को बच्चे भगवा ब्रिगेड के लिए बच्चे चाहिए
एक दिन नही दो दो तिन तिन दिन निकल जाते है की बच्चा कैसे पैदा हो ? ऐसा क्या करे लोग देश और अपनी हालात को टाँग दे खुटी पर और पैदा करने लगे बच्चे। हरिद्वार के धर्म संसद में किसी हवन आदि या परोपकार पर चर्चा नही हुआ। चर्चा हुआ की औरतो को बच्चे पैदा करने का मशीन कैसे बनाया जाय ? गजब के पीठाधीश्वर है प्यार बांटने के वजाय नफरत की फैक्ट्री बाँट रहे है। वर्षो से हिन्दुओ को डराया जा रहा है की अगले कुछ साल में मुसलमान की संख्या ज्यादा हो जायगा, हिन्दू अल्पसंख्यक रह जायेगा। इस अनर्थ से बचना है तो बच्चे पैदा करते जाओ।
बच्चे की पैदायस को युद्ध की तरह बनाने में जुटे है हिन्दू धर्म के बड़े बड़े धर्माचार्य। हिन्दू औरतो को जचवि मशीन बनाने की एक से बढ़कर एक नायाब फॉर्मूला देकर धर्म संसद बर्खास्त कर दी गई।सारे ब्रह्मचारी चैन से सोये लेकिन हिन्दू औरतो को नींद नही आई। हमारी एक अपील है की बच्चे पैदा करने का एलान करने बाले उस बच्चे को भी देखे जो बिच सड़क पर मारा जाता है। धर्म को दुकान और औरतों को सामान समझने बाले लोग कब तक हिन्दू धर्म के नाम लोगो में भ्रम फैलाते रहेंगे।

Thursday, March 10, 2016

आर्ट ऑफ़ लिविंग के 35वीं वर्षगांठ पर विश्व सांस्कृतिक समारोह
आजकल साधू सन्तों के लिए दिल्ली की यमुना चर्चा के केंद्र बने हुए है। श्री श्री रविशंकर जी की आर्ट ऑफ़ लिविंग की 35वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन होने जा रही है। दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक कार्क्रम तिन दिन तक चलेगी जिसे गिन्नीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करबाने की सोच है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने प्रधान मंत्री मोदी जी भी जायेगे। 155 देशो के प्रतिनिधि विश्व शांति सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे है। विश्व सांस्कृतिक समारोह 11 से 13 तारीख के बिच आयोजित किया जायेगा। इतिहास में पहली बार 67 एकड़ में फैले इस आयोजन में  7 एकड़ में तो सिर्फ एक भव्य मन्च का निर्माण किया गया है जहाँ करीब 37000 लोग अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में रूस क्र डांसर, आर्जन्टीना के टैंगो डांसर, चीन के समिंग वांग की झलक भी देखने को मिलेगी इसके अलाबा भारत के ही तमाम राज्यो के सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेंगे।
NGT ने आयोजन स्थल से नाखुश लगाई 5 करोड़ जुर्माना राशि
सबाल यह है की इतने बड़े आयोजन के लिए नियम कानून की अनदेखी क्यों की जा रही है ? पर्यावरण के लिए घातक बताते हुए देश की अदालत NGT ने 5 करोड़ के जुर्माना राशि के साथ आयोजन को हरी झण्डी दिया है । लेकिन गुरु जी जेल चले जायेगे परन्तु जुर्माना राशि नही जमा कराएँगे ऐसा उन्होंने बोला है। अब दिल्ली पुलिस की बारी है की क्या वो बिना सर्टिफिकेट के आयोजन होने देंगे या बाबा जेल जायेंगे ये आज पता चल जायेगा।  एक ओर जबकि श्री श्री अक्सर पर्यावरण के प्रति खुद को समर्पित होने की दावा करते और दूसरी ओर सिर्फ दुनिया के लोगो के सामने अपनी ब्रांड चमकाने के लिए यमुना को प्रदूषित करेगे क्या ये दोहरा चरित्र नही है ? 20,000 विदशी मेहमानों के लिए 35,000 गाने बजाने वालों का जमावड़ा , कल्चरल फ़ेस्टीवल के नाम पर गिनीज़ बुक मे रिकार्ड बनाने की अड़ियल होड़ मची हुई है। सच ही कहा गया है कि घमंड सबसे बड़ी बीमारी है, और तथाकथित आध्यात्मिक घमंड उससे भी बड़ी व्याधि।
कन्हैया को तो मोदी ने तार दिया मोदी को शायद जमुना मैया तार दे। फिर 155 देशों से लोग आ रहे हैं मोदी मौका कैसे चूकें जब कि मार्केटिंग का बना बनाया प्लेटफार्म तैयार है।और फिर माँ ने तो बुलाया था मौसी तो बगल में ही बह रही है,अपमान न होगा।
रामदेव बाबा मन मसोस कर बैठे हैं। उनके रहते श्री श्री सर्व श्री हुए जा रहे हैं। उनके फेंफडे फुलाने पिचकाने से मोदी जी कहाँ से कहाँ पहुच गए। अगली बारी उनके आयोजन की है, बस कुछ दिनों बाद आप रामदेव का नंगा नाच देखेंगे , गंगा या यमुना किनारे।
घोषणा का इन्तजार कीजिये....और सेना को पंडाल लगाने को तैयार रखिये।

Monday, January 18, 2016

विजयवाड़ा में कुछ दिन पहले दुनिया भर के तर्क वादियों के सम्मेलन हुआ था। पहले ही दिन उदघाटन भाषण में कहा गया मानव तरक्की में विज्ञानं सबसे बड़ा औजार साबित हुआ है और जब जब सम्प्रदायिक ताकत का उभार हुआ है धार्मिक संस्थाओ की ताकत बढ़ी है उससे बैज्ञानिक नजरिये को बड़ा नुकसान पंहुचा है। दुनिया के कोने कोने में वैज्ञानिक नजरिये से लोगो में उजाला फ़ैलाने बाला एक स्वर में बोला है कि लोगो के जिंदगी में सबसे ज्यादा अँधेरा नफरत फ़ैलाने बाला तंग नजर ने फैलाया है।
सभ्यता की साजिस में सबसे बड़ा नुकसान बैज्ञानिक सोच को हुआ है। उनके आजाद ख्याल ने सत्ता को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है जो कि विज्ञानं के कसौटी पर कसे बिना ये एक शब्द नही बोलते। सरकार चाहे तो उन्हें असहिष्णु जमात में रख सकते है। 
औरतों को सामान समझने को धर्म को दुकान समझने को और मतभेदों को अपमान समझने की सांस्कृतिक स्वाद के दौर में ऐसे आजाद ख्यालों का विरोध होना तय था और जम कर हुआ । जिस दौर में सत्ता में बैठे लोगों की आस्थाऐं हिंसक हो जाने की हद तक एक खास धर्म के पक्ष में संचालित हो जाती हो , उस दौर में ऐसे व्यानों के जरिये सोच का सबाल उठाना सीधे सीधे सरकार को कटघरे में रखने जैसा ही है ।
ये जानते हुए कि आजाद ख्याल के हत्यारे हर गली में गिरोह बनाकर घूम रहे है । हर शय की एक सीमा होती है, सोच की कोई सीमा नही होती सच की कोई सीमा नही होती संघर्ष की कोई सीमा नही होती ।

Saturday, January 16, 2016

नफरत फ़ैलाने बाले ना जाने क्या क्या जुगत करते रहते है। एक भीड़ में बीजेपी के नेता कैलाश विजयवर्गीय चिल्ला चिल्लाकर कह रहे थे की हम उसको सबक सिखाएंगे जो असहिष्णुता की बात करता है ? उसकी इतनी हिम्मत कैसे हुई कि आज के दौर में खुलकर अपनी दिल की बात करे ? आमिर और शाहरुख़ के बहाने हर आजाद सांस को ये कैलाश विजयवर्गीय की धमकी है ।
सबका साथ सबका विकाश बाली बीजेपी के महासचिब महान कलाकार है । इतने महान कलाकार की अपने आगे किसी दूसरे की कुछ समझते ही नही ? और मुसलमान को तो बिलकुल नही ? इसलिए वो इन दिनो अपने ही सरकार के नारे पर कालिख पोत रहे है । उनकी सियासत, उनकी सारी सियासत सिनेमा में आमिर खान के विरोध पर स्वाहा हो गई है । धमकी दी है कि शाहरुख़ को दिखा दिया है अब आमिर को भी मजा चखाएंगे । आमिर खान का फ़िल्म दंगल इसी साल रिलीज होने वाली है और इसी का विरोध करने की बात कर रहे है ये ।
इनके बयान का सार ये है कि इनके विरोध के वजह से ही शाहरुख़ खान का फ़िल्म दिलवाले नहीं चली अब आमिर खान को सबक सिखाने के लिए उनकी फ़िल्म दंगल का विरोध करेंगे और इनका सम्पूर्ण आह्वान अपने विश्वासपात्र कार्यकर्ता के सामने कर दिया।
बिना कुछ बोले सहष्णुता और असहिष्णुता के वहस को फिर से हवा दे दिया है कैलाश विजयवर्गीय ने । बिलकुल धमकी भरे अंदाज में बयान देने के बद ये भी कह रहे है कि देखो हम कितना सहष्णु हूँ।
सरकार बदलने के नजराने के तौर पर पहले ही अतुल्य भारत से बाहर कर दिया है और अब सरकार के चेले चपाटे आगे के बदले का रूप रेखा बना रहे है । इस तरह की सोच में एक मजबूरी लगती है की देश चलाने बालो के दिल इतना छोटा कैसे ? क्या वाकई हम सहिष्णु है ये बहुत बड़ा सबाल है ?
[https://m.youtube.com/watch?v=1NGZmG651jI] [Halla Bol: BJP’s Dangal Over Aamir Khan’s ‘Dangal’ | Part I - YouTube] is good,have a look at it!

Wednesday, January 13, 2016

बिजनोर की उस बहु ने वहशीपन की हद पार कर दी उसकी बेरहमी का वीडियो देखकर रूह काँप जाती है। वैसे ये वीडियो चोरी छिपी ली गई है पर जब इसकी खुली तौर पर पड़ताल की गई तो रिश्ते की कई परत खुल कर सामने आई । सास बहु के ऐसी कहानी जिसका कोई ओर ना था और ना छोर । एक बहु के दिल में सास के लिए इतनी नफरत पहले कभी नही देखा गया। इलेक्टिक हीटर, सिलबट्टे की पत्थर,गले में कपड़े फंसना और क्रूरता से हमलावर होना यह देखकर जानवर भी शर्मा जाय। हो सकता ही सास में मुह से कभी गाली निकल गई होगी , कैसा अजीब है ये रिश्ता है । बात बिजनोर की हो या कोडरमा की सास को जानवर के तरह पीटना, बिस्तर से घसीटकर निचे गिराना, पैरालिसिस से ग्रस्त बेचारी औंधे मुह निचे जमीन पर गिर जाती है परन्तु बहु पत्थर दिल है जो पिघलना नही था सो नही पिघली ।
तस्वीर देखकर मन कसैला हो जाती है , मन खट्टा हो जाता है। परन्तु जितना कसैला आपका मन हुआ उतना कड़वा ये रिश्ता होता है । पता नही इस रिश्ते का मर्म क्या है कि दिल से दिल कभी जुड़ता ही नही ? नए पुराने जितने भी कहानियां सुन लीजिये इस बस्ती की या उस बस्ती की , आमिर की या गरीब की , पूरब की या पश्चिम की सास बहु के बिच में शर्म की लकीरे हर लोक में मिल जाती है ।
एक सबाल मेरे मन में आता है की पिछले पचास वर्षो में सास बहु के बिच में साजिस को ही हकीकत क्यों मान लिया जाता है ? कही भी झांक कर देख लीजिये सास बहु का रिश्ता एक साजिस ही क्यों ?
बहु मतलब सास और नन्द के मिलीजुली सरकार में आजीवन विरोध वाले विपक्ष के भूमिका में ही रहेंगे । आतंक ऐसा है की उसकी मुक्ति की तालाश में बहु हद से निचे तक गिर जाती है । रिश्ते में इतनी दीवारे होती है की उसको लांघना और निभाने में पुरे साँस निकल जाती है। एक बहु तो टेलीविजन का सबसे बड़ा चेहरा बन गई और आज के बहुमत वाली सरकार का हिस्सा भी है । मतलब सास और बहु रिश्तों के नाम पर समाज में साजिस ही ज्यादा नजर आती है, कही बहु को जलाने, जहर खिलाने व फाँसी पर लटकाने बाली सास मिल जायेगी। मुकाबले में बहुओं के जोर भी कम नही है ।
टीवी धारावाहिक भी समाज में सास बहु के रिश्तों को पूरी तरह से खून ही किया है । अक्सर सास बहु के बाद साजिस व सस्पेंस ही क्यों  सुकून व  साथ क्यों नही जोड़ता ? शायद समाज में सही सन्देश जाता परन्तु बिकता है सो डालना पड़ता है। एक बहु किसी भी चैनल में नही दिखाई पड़ती जो घर के काम में मन लगाती हो सिर्फ घरो को तोड़ने फोड़ने का काम करती है । अगर टीवी धारावाहिक देखकर भारत के घरो के राय बनाने बैठेंगे तो घिन्न आ जायेगे रिश्तों से ।
[http://m.aajtak.in/video.jsp?id=850088] [सास के साथ बहू ने हैवानियत की हद पार कर दी :