Latest News
Showing posts with label Politics. Show all posts
Showing posts with label Politics. Show all posts

Thursday, March 24, 2016


फगुआ अएल आ सगरो रंग गुलाल मौज मस्ती हुड़दंग स सतरंगी छटा बिखेर क पुनः चलि गेल। जिंदगी के भागम भाग दिनचर्या स शांत चीत रखबा में पाबनि त्यौहार एकटा पैघ औषधि जेकाँ काज करैत अछि। एकदिनक मौज मस्ती में मनुखक रोजक खट-खट स राहत भेटैत छन्हि जे जीवन ने नव ऊर्जा प्रदान करैछ। आजुक पोस्ट लिखबाक उद्देश्य विशेष अछि आ देश के प्रत्येक व्यक्तिक स्वस्थ सेहत संग जुड़ल अछि। चर्चा कय रहल छि डेयरी मिल्क में दूध के उत्पादन आ विश्वसनीयता संदेहास्पद कहल गेल अछि जे की बहुत पैघ चिंता के विषय अछि। हमरा सबके गम्भीरता स अहि विषय पर चिंतन करबाक नितान्त आवश्यक अछि।

पहिने त जाँच के पश्चात् दूध में हानिकारक वस्तु के मिश्रण यानि दूषित दूधक चर्चा स्वयं सेवी संगठन सरकार के दैत छल परञ्च सरकार आँखि मुनने रहैत छलाह मुदा वर्तमान सरकार स्वयं के जाँच रिपोर्ट सेहो सत्यापित केलक अछि। सरकारी सर्वे लगभग 33 राज्य में 17000 स बेसी दूधक सैम्पल के जाँच के पश्चात् जानकारी देल गेल की दूध स्वस्थ के नाम पर उजरका झूठ अछि। दूध आजुक दिनचर्या में परमावश्यक तरल मानल जायत अछि। बिनु दूध जेना जिनगी बेकार बुझाइत अछि। मुदा जखन जाँच के सच्चाई देखब तखन दिल के धड़कन बैसि जएत। एखन त देशद्रोह पर चर्चा स बेसी जरूरत छैक दुधद्रोह पर चर्चा केनाइ किएक त अतेक पैघ दूध घपला देखि क सरकार सेहो अस्तब्ध छथि।

अपने सबके आश्चर्य हएत कि जे दूध के अमृत मानि घट-घट क पिबैत छि असल में दूध छैहे नई, मात्र एकटा उजरका तरल पदार्थ अछि जे फुल गिलास दूध के नाम शरीर के लेल जहर के काज करत। ई कोनो हम नै कहि रहल छि सराकर के सर्वे पुष्टि कय रहल अछि। देशद्रोही के चर्चा के संगहि सराकर के लेल सबस पैघ चुनौती दुधद्रोहि अछि किएक त सर्वे के रिपोर्ट में देश भरि में 68 प्रतिशत दुघ नकली पैल गेल अछि जेकर सेवन मिठगर जहर जेका शरीर के शनैः शनैः रोगी बना दैत अछि।हमरा सब जेकाँ महानगर में रहनिहार के लेल कठोर सच अछि कि दूध त सब कियो पिब चाहैत छि। गाय महिस कियो पाल नै चाहैत छि आ ई सम्भव सेहो नै छै मुदा दूध के बिना रहियौ नै सकय छि।

डेयरी प्लांट के नाम पर सरकार सहयोग राशि सेहो दैत छन्हि,  ततपश्चात समुचित ताजा उत्पादन नै क पबैत अछि। परिणाम हमरा सब के नकली दूध जेकरा जहर कहि सकय छि रोज पिब परए। नकली दूधक परिणाम अछि की वर्तमान में असाध्य रोग के शिकार छोट छोट बच्चा सेहो देखल जा रहल अछि। शुगर, हृदयरोग, पाचन तन्त्र में गड़बड़ी, कब्ज, एलर्जी स्किन समस्या, टीबी आर कैंसर धरि पीड़ित कोनो उमर में भ सकए। तँ एकटा विकराल समस्या अछि आ विशेष रूप में सबके जागरूक भ अहि पर चिंतन करबाक आवश्यक अछि।

संगहि देखु जे दूध हम सब पिबैत छि बनै कोना छै ? देश में दुधद्रोहि के एकटा विशाल नेटवर्क फ़ौज जेका छै जे जानि बूझि क दूध के जहर बना अपन व्यवसायी फायदा ल रहल अछि। मिश्रण में डिटर्जेंट, कपड़ा धोव बाला सोडा, उजरका पेंट, यूरिया, रिफाइंड तेल पोस्टर कारिकबा बाला, प्लासिक पेपर ई सबके कम आँच पर उबालि क 3 स 4 रूपया में दूध तैयार करैत छथि। येह कारण छै कि जहर बाला दूधक व्यापार दिनानुदिन तेजी स बढ़ि रहल अछि। जखन कि यूरिया डिटर्जेंट सोडा के त रह दियौ ज दूध में पानियों के मिश्रण सेहत के लेल खतरनाक भ सकए।

सदा दूध के नै पिब बाला फ्लेवर बाला दूध पसन्द करैत छथि जे शरीर के लेल आओर हानिकारक होयत अछि। किएक त स्वाद आ संगहि बहुत दिन धरि सुरक्षित राखबाक लेल सोडियम आ चीनी मिश्रण कयल जएत अछि जे विशेषकय ह्रदय रोगी आर शुगर रोगी के लेल हानिकारक अछि मुदा मिलावटी दूध के मतलब साफ़ शब्द में बुझु जहर। सबस पहिने मिलाबट बाला दूध के पिब स बाँचु फेर दूध में जेना बादाम मिल्क, सोया मिल्क, राइस मिल्क आ कोकोनट मिल्क सेहत के लेल सन्तुलित आ निक रहत। हमरा जानकारी भेटल आ जरुरी बुझलहुँ अपने सब स साझा कएनाइ। सावधान रहू, स्वस्थ रहू , मस्त रहू, चुस्त दुरुस्त रहू। भगवती औने सब के पूर्ण स्वस्थ रखथि।

Wednesday, March 16, 2016

घोड़ा के साथ बेरहमी बीजेपी की मानसिकता

माना की घोड़ा अभी मरा नही है उनका इलाज चल रहा है जैसा की सोसल साईट पर वायरल था फिर भी सबाल यह है की गाय के नाम पर राजनीति करने बाले लोग घोड़े के नाम पर इतना बेरहम कैसे? देहरादून में विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी विधायक गणेश जोशी ने लाठी डंडो से आक्रमण कर दिया। उसके बेरहम डंडो के प्रहार से घोड़े की टांग टूट गई।

बेशर्मी पर बहाने बनाते बीजेपी के MLA

इस बेरहमी पर सबाल उठने लगे तो लगे बहाने ढूंढने। राजनितिक विरोध की सबसे गिरी हुई तस्वीर है यह। राष्ट्रवाद के चरम दौर में नारे लगाने बाले लोगो को निपटाने के बाद अब बारी बेजुवानो की आई है। शक्ति प्रदर्शन को सम्भालने के लिए बीजेपी विधायक ने शक्तिमान नामक घोड़े को ही अपना निशाना बना लिया और डंडे से ऐसी देशभक्ति दिखाई की घोड़े की टाँग ही तोड़ दी। डंडाबली विधायक ने तो बीजेपी का पोस्टर ही छाप दिया।

राष्ट्रवाद के नाम उग्रपंथी चेहरा चमकाने का माध्यम

सोचा राष्ट्रवाद के नाम पर चेहरा चमकेगा, सरदार खुश होगा शाबाशी देगा लेकिन सोचा हुआ हो जाय ऐसा तो नही। जब बीजेपी ने इस डंडाबली विधायक पर अनुशासन का डंडा लहराया तो विधायक जी टेंसन में हो गए। उत्तराखण्ड पुलिस में शक्तिमान नाम का घोड़ा शान था। कितने ही परेड ,भीड़ जुलुस को सम्भाला परन्तु देशभक्ति के नाम के नारा के साथ में पीछे से वार खुद को सम्भाल नही सका। पिछली टांग बिलकुल अलग हो गई अब बहाने पर बहाने बना रहे है।

जिन्दा लाश की तरह जीवित रहेगा घोड़ा

डॉक्टरों का मानना है की शक्तिमान को या तो टाँग काटना पड़ेगा या मर्सी किलिंग या कीड़ी तरह से हड्डी जुड़ भी जाता है तो कभी दौर नही सकता। फ़िलहाल डॉक्टर घाव का हिसाब मिला रहे है और पुलिस विधायक जी के अपराध का

Saturday, March 12, 2016

क्या साधुसंत को लोगो में प्यार के जगह नफरत बाँटना देश की साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगड़ना नही है ?
दिल्ली के सांस्कृतिक प्रदूषण के बाद अब चलते है हरिद्वार जहाँ बिना चुने हुए साधू सन्त बिना चुनी हुई संसद बैठाते है और नाम देते है धर्म संसद। वहां एलान होता है की हिन्दुओ बच्चे पैदा करो नही तो मुसलमान के हाथो गुलाम बना दिए जाओगे। ब्रह्मचारी की बच्चे की यह ख्वाहिस महिलाओ को सामान समझने की सोच से पनपते है। क्योंकि ऐसे ही धन्धेबाजो ने देश के हर हिस्से में आग लगा रखी है। हिन्दू धर्म के बड़े बड़े ठेकेदार चिंता में है, संसद बैठ रही है कभी हरिद्वार में कभी वनारस ने तो कभी कहीं तो कभी कही। एक से बढ़कर एक साधू सन्यासी सिर खपा रहे है की बच्चा कैसे हो ? जिन्होंने जिंदगी भर का ब्रह्मचर्य का प्रण लिया है उनको चाहिए बच्चा ही बच्चा।
ब्रह्मचारी को बच्चे भगवा ब्रिगेड के लिए बच्चे चाहिए
एक दिन नही दो दो तिन तिन दिन निकल जाते है की बच्चा कैसे पैदा हो ? ऐसा क्या करे लोग देश और अपनी हालात को टाँग दे खुटी पर और पैदा करने लगे बच्चे। हरिद्वार के धर्म संसद में किसी हवन आदि या परोपकार पर चर्चा नही हुआ। चर्चा हुआ की औरतो को बच्चे पैदा करने का मशीन कैसे बनाया जाय ? गजब के पीठाधीश्वर है प्यार बांटने के वजाय नफरत की फैक्ट्री बाँट रहे है। वर्षो से हिन्दुओ को डराया जा रहा है की अगले कुछ साल में मुसलमान की संख्या ज्यादा हो जायगा, हिन्दू अल्पसंख्यक रह जायेगा। इस अनर्थ से बचना है तो बच्चे पैदा करते जाओ।
बच्चे की पैदायस को युद्ध की तरह बनाने में जुटे है हिन्दू धर्म के बड़े बड़े धर्माचार्य। हिन्दू औरतो को जचवि मशीन बनाने की एक से बढ़कर एक नायाब फॉर्मूला देकर धर्म संसद बर्खास्त कर दी गई।सारे ब्रह्मचारी चैन से सोये लेकिन हिन्दू औरतो को नींद नही आई। हमारी एक अपील है की बच्चे पैदा करने का एलान करने बाले उस बच्चे को भी देखे जो बिच सड़क पर मारा जाता है। धर्म को दुकान और औरतों को सामान समझने बाले लोग कब तक हिन्दू धर्म के नाम लोगो में भ्रम फैलाते रहेंगे।

Tuesday, March 8, 2016

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभ कामना

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। महिला सशक्तिकरण पर सरकार ने महिला बहुत बड़ा फैसला लिया है की उच्च पदों पर महिलाओ की तैनाती होगी जबकि सीमा सुरक्षा बल में 15 फीसदी महिलाये होगी। लेकिन बिना ठोस आधार के ऐसे सरकारी फैसले अपना वजूद खो देता है। पुलिस विभाग में वाकायदा रिसर्च हुआ है महिला की समस्या को लेकर लेकिन अफ़सोस ऐसे तमाम शोध रद्दी के टोकरे में फेंके जा चुके है। महिला पुलिस के काम काज पर एक सेमीनार हुई जिस पर देश भर की महिलाये शामिल हुई तो पता चला की महिला पुलिस को खुद भारी मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है।

महिला पुलिस वर्दी में भी बेबस क्यों ?

वर्दी में ताकत को ढूंढती महिला एक साधारण जरूरत के लिए कितना बेबस महसूस करती है ?वो लम्बे वक्त तक पानी नही पीती ताकि काम के दौरान शौचालय ना जाना परे। बात मामूली लग रही है लेकिन ठीक से सोचिये शर्म से गर जायेंगे अपनी बहन बेटियो से नजरे चुरा लेंगे, सुचना क्रांति पर सबार 21वीं सदी की ये औरत अपनी प्यास को हलक में ही मार देती है क्योंकि तराबट बाला ये पानी इन्हें बिच सड़क पर गिराबट के अंधी ढलानों पर खड़ा कर देता है। पुलिस बाली ये औरते पानी कम पीती है की क्योंकि ड्यूटी के बिच शौचालय कहाँ जाय, पानी काम पीती है क्योंकि पुलिस चौकी में अलग से महिला शौचालय नही है पानी कम पीती है की काम के बिच सम्मान ऐसे ही बचता है,

बुनियादी जरुरतो के लिए जद्दोजहत करती महिला पुलिस

परन्तु पानी कम पीना मतलब किडनी को नुक्सान , लिवर को नुकसान नजरो को नुकसान सेहत की नुकसान लेकिन अपने ही ऊपर रोज का अत्याचार पुलिस बाली औरतों की जन्दगी है । हर कहानी समाज के नाम पर एक कलंक है और कालिख सरकारी नारों पर। इस गुलामी की कोई आजादी नही।उन्हें अपनी छुट्टी की लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, प्रोमोसन में भेदभाव का सामना करना पड़ता है। पुलिस की नौकरी में महिलाये अबतक पुरुषो के बराबरी नही कर पाई है। शोध में यह भी पता चला की जो हथियार है वो पुरुषो को देखकर बनाया गया है।महिला पुलिस को इन हथियार को चलाने में दिक्कत आती है और इतना लम्बा अरसा हो जाने के बाद भी अभी तक इस मसले पर कुछ नही किया गया है। महिला को टोपी और वर्दी पहनने में भी समझौता करना पड़ता है। वर्दी और टोपी भी पुरुषो के हिसाब से बनते है। महिला पुलिस किसी तरह से उस खांचे में फिट किये जा रही है।

शोध में उतपन्न समस्या रद्दी की टोकरी में क्यों ?

पुलिस डिपार्टमेंट में महिलाओ की समस्या पे विचार करने के लिए हर दो साल पर एक सेमिनार होता है। उस बार भी समस्याएं तो सामने आ गया है। अब देखते है की 21वीं सदी में इन महिलाओं की बुनियादी समस्या खत्म होने में कितना वक्त लगेगा ? "कद्र अबतक तेरी हालात ने जानी ही नही,अपना उनमान बदलना है तुझे"

Thursday, March 3, 2016

नौकरी के नाम पर जलील करना
यहाँ नौकरी भी मिल गई तो समझिये की स्वर्ग की अफ्सरा मिल गई, अब चाहे कपड़े उतरबालो या चाहे इज्जत । परीक्षा लेने बाले सिपाहियों के दलील है की यह सिर्फ नकल रोकने के किये किया गया है । कपड़ो में उम्मीदबारो की तलाशी में वक्त जाया होता इसलिए कपड़े ही उतरबा लिए।
सेना भर्ती में लिखित परीक्षा का है यह दृश्य
अजीब सा दृश्य था मुजफ्फरपुर के इस मैदान में। नंगा वदन हाथ में कलम और पेपर। परीक्षा देने बाली ऐसी तस्वीर जब अखबारों में छपा तो हंगामा हो गया, पटना के अदालत ने सेना के अधिकारियों से जबाब तलब किया। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर तक सहम उठे सीधे सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग से ये पूछा है की साहब ये बताइये की ये किस तरह के लिखित परीक्षा है।
नौजवानो पर देश दुनिया में इतराने बाले को क्या उन पर भरोसा नही है ?
बड़ी बड़ी बाते करते है भारत के नेता नौजवानो की नौजवानी पर लेकिन 21वी सदी के भारत की हम ऐसा भी माहौल नही बना सके है की नौजवानो पर भरोसा कर सके, सम्मान के साथ परीक्षा नही ली जा सकती है नंगा करके परीक्षा लेने का यह मिशाल पूरी दुनिया में कही नही है। इतना जलील होने के बाद भी नौकरी मिलेगी या नही पता नही

Wednesday, March 2, 2016

कन्हैया को अदालत ने जमानत दे दी

"अबकी बार कन्हैया कुमार", देश की राजनीती की सबसे बड़ी चिंता है वो छात्र जिन्हें आजाद सोच के नाम पर सलाखों की कैद मिली है। JNU विवाद में सच को कितनी बुरी तरीके से कुचला गया है ये आज कोर्ट में पता चला और कन्हैया की जमानत मंजूर करनी पड़ी । 6 महीने के लिए अदालत ने कन्हैया को अंतरिम जमानत दे दी। जिस वीडियो के बल पर पुख्ता सबूतो की रट लगाईं थी वो झूठी निकली। झूठ किसी मामूली आदमी का झूठ नही है, खुद कमिसनर बस्सी उसके उस्ताद थे। बीएस बस्सी साहब जबतक दिल्ली पुलिस के कमिसनर रहे दिन में तिन बार कन्हैया के खिलाफ सबूत दिखाते थे, वो भी पुख्ता बाला। मगर इधर फेयरवेल फंक्सन खत्म भी नही हुआ था की डिपार्टमेन्ट ने उसकी बची हुई साख के बखिया उधेर दिया। कोर्ट में खड़े होकर दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा की माय लार्ड मेरे पास कन्हैया के खिलाप एक भी वीडियो सबूत नही है। सीधा मतलब ये हुआ की दिल्ली के भूतपूर्व कमिसनर बस्सी बिना किसी शर्म लिहाज के रोज अभूतपूर्व झूठ बोल रहे थे।

दिल्ली पुलिस कमिसनर बीएस बस्सी की खुली पोलपट्टी

अब बहानेबाजी पर उतार आया है दिल्ली पुलिस,इधर उधर की बात कर रहा है ?कह रही है की कुछ बाहरी लोगो ने देखा है कन्हैया को। जज ने पुलिसिया हेकड़ी के सारे पेंच ढीले कर दिए ,कहा बाहरी लोगो के लिए कन्हैया कैसे जिम्मेदार हो गया ? दिल्ली पुलिस को धोने के बाद अदालत ने कन्हैया पर 2 मार्च को फैसला सुना दिया जो अपेक्षाकृत सबको मालुम था।

छात्रो के साथ दाँव पेच महंगा पड़ा

दिल्ली पुलिस को देश प्रेम से खेलना बहुत भारी पर रहा है । दोषियों को अबतक गिरफ्तार नही कर पा रही है जिन्होंने JNU में भारत विरोधी नारे लगाये थे। कश्मीर के उन छात्रो की पहचान भी हो चुकी है, लेकिन उन्हें पकड़ने की छोड़िये, छूने की भी हिम्मत नही कर पा रही है। इतनी फजीहत होने के बाद भी पुलिस बाज नही आ रही है। हैदराबाद में राहुल, सीताराम येचुरी और केजरीवाल के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ है।

लोकतन्त्र का मजाक बना दिया देशद्रोह के नाम

एक बात तो माननी पड़ेगी हैदराबाद पुलिस, दिल्ली पुलिस, गृह मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय सबने मिलकर JNU और हैदराबाद यूनिवर्सिटी में पढाई का माहौल पूरी तरह चौपट कर दिया है। माँ बाप अब एक शानदार विश्व विद्यालय के नाम से डरने लगी है। ऐसे फरेब लोकतन्त्र से बड़े कीमत मांग लेते है।

Monday, February 22, 2016

JNU कैम्प्स में मामला जो लेफ्ट राईट से शुरू हुआ था उसमे सेंटर भी कूद पड़ती है और देखते ही देखते पूरा का पूरा लेफ्ट राइट सेंटर हो जाता है जिसमे सेंटर का झुकाव राईट की तरफ है या यूं कहे की सेंटर ही राईट है तो कोई हर्ज नही है,बाकि इसके आगे इसकी रही सही कसर मिडिया में पूरी हो जाती है ,देशविरोधी नारा का कुछ ऐसे आधे अधूरे वीडियो आता है और ऐसे मंजर बनाकर पेश किया जाता है की मिडिया के सारे  टीआरपी कन्हैया को कुचलने में लग जाती है,अचानक ऐसे लगने लग जाता है की देश में सिर्फ देशद्रोह है और कुछ है ही नही ।

मौका अच्छा था क्योंकि नेता भी अपनी सियासी रोटियॉँ सेकने अपने अपने कूचे से निकल पड़े हर नेता और पार्टी ने अपना अपना देशद्रोही चुना और अपना अपना देशभक्त की सुनने बाला ही कन्फ्यूज हो गए की कौन देशभक्त है और कौन देशद्रोह, वैसे देशभक्ति का व्यार अपने यहाँ खास खास मौके पर दीखते है लिहाजा हर मौकापरस्त खुद को सबसे बड़ा देशभक्त बनाने की होड़ में लग गए,इस होड़ में कोई किसी से पीछे नही रहना चाहता था वो चाहे अपने वकील ही क्यों ना हो उन्हें भी लगा मौका हाथ से ना जाने पाय, अदालत के फैसले का क्या इन्तेजार करना , कोर्ट रूम के वजाय सड़क पर ही उसे देशद्रोह साबित कर फैसला कर देते है,उन्होंने किया भी देशभक्ति का सर्टिफिकेट जो लेना था वैसे कोर्ट रूम में उनके देशभक्ति को कितने लोग देख पाते ।

पर तमाशा अभी खत्म नही हुआ था कई दिनों से जिस कन्हैया को चीख चीखकर देशद्रोही बना दिया था गृह मंत्रालय के सूत्रो से पता चला है की उन्होंने देशद्रोही जैसे कोई नारा लगाया ही नही था, नारा लगाने बाले कुछ अलग लोग थे फिर क्या गिरगिट भी इतनी तेजी से रंग नही बदलता मिडिया भी अपने सुर बदल लेती है,अब हेडलाइन बदल कर सारी ताकत DSU के उमर खालिद को पकड़ने पर लगा दी जाती है जिन्होंने मकबूल और अफजल के पक्ष में एक सभा बुलाई थी जिन्होंने सरकार और सत्ता की खिलापत करते करते जाने कब मुल्क के खिलाफ खड़े ही गए।

और फिर एकबार छात्र रविवार के फिर कैंपस में दिखाई देते है परन्तु VC महोदय ने इस बार पुलिस को अंदर आने की इजाजत नही दी इसलिए बस्सी एंड कपंनी मुख्य गेट पर पहरेदारी कर रहे है उधर छात्र नेता भी सभा करके लगाये गए सारे आरोप को ख़ारिज कर रहे है। अब तो अदालत ही निर्णय करेगा कौन देशभक्त है और कौन गद्दार ?

ना समझोगे तो मिट जाओगे ऐ हिन्दूस्तां बालो,
तुम्हारे दस्ताने भी ना होंगे दास्तानों में ।
तुम्हारी ताकत एकता में है वतनपरस्ती में है देशभक्ति में है, हमारी आंसू जब गिरते है तो इसी जमीन के दामन पर ही सूखते है, इस मिट्टी की हिफाजत ही हमारा पहला फर्ज है,हम हिंदुस्तानी है और हम अपने घर पर ये आंच नही आने देंगे, बस हम सबका यही मकसद हो,
सोच में फर्क हो  सकता है लेकिन देशद्रोही और देशभक्ति में फर्क नही हो सकता ।

दरअसल देशभक्ति और देशद्रोही का सबाल JNU से कही आगे सियासत तक पहुँच चुकी है,साल भर बाद यूपी चुनाव की तयारी का एक झलक उपचुनाव के नतीजो से नजर आ रहा है,मुज़फ्फरनगर में हिन्दू बहुतायत होने का फायदा बीजेपी को मिली जहाँ देववन्त में मुस्लिम बाहुल्य के वजह से कोंग्रेस को। मतलब जातीय व धर्म के आधार बोटों की बटवारा बीजेपी के लिए फायदा है तो कॉंगेस् को मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीती से अपना बोट बैंक बनाए रखना है ।

ये सबाल इसलिए की मौजूद वक्त में ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि शेयर बाजार निचे है रुपैया लगातार कमजोर हो रहा है और डॉलर ऊपर, एक्सपोर्ट सनसे निचे है तो रोजगार गायब यानि जो सबाल पेट से जुड़े है वो सारे गायब और चुनावी राजनीत उन सबालो से भाग रही है और जो सबाल कानून व्यवस्था में है उन सबालो के जरिये देश की सियासत गर्म है,  संसद सत्र सीर पर है तो क्या संसद का बजट सत्र फिर से JNU हंगामे में स्वहा हो जायेगा ? क्या बजट से ध्यान हटाने के लिए ये जाल बुना गया है ?

इस देश के भष्टाचार की दीमक के साथ लपेटकर खाने बाला नेता क्या देशद्रोह नही है ? हमारा ही कोई भाई भूख से कही मर जाय उसके मौत की जिम्मेदार क्या ये देशद्रोही नही है ?  सड़क पर हादसे में मरता हुआ इंसान को छोड़कर भागने बाला क्या देशद्रोही नही है ?  समाज में नफरत फैलाकर चुनावी रोटियाँ सेकने बाले क्या देशद्रोही नही है ? अमीरी और गरीबी के बिच चौड़ी खाई खोदने बाला क्या देशद्रोही नही है ?  सोचियेगा जरूर क्योंकि सोचना आपको ही है जहाँ मामला देशभक्ति और देशद्रोही के बिच के फर्क का है ।

Thursday, February 18, 2016

देश को गुजरात जैसी प्रयोगशाला बनाने की फ़िराक में संघी?जिन्होंने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा, बिश्व विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के दिमाग की ब्रेन मैपिग कर रहे हैं।हिटलरवादी मानसिकता से ग्रसित संघी आज विश्व बिद्यालयों पर कब्जे के लिए देश को बाँटने पर आमादा हैं, क्या भारतीय होने के लिए नागपुर से प्रमाण -पत्र लेना पड़ेगा?

आधुनिक भारत का सपना देखने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा बनाई गई राधाकृष्णन और डी एस कोठारी समिति की रिपोर्टो को लागू कर उदारवादी शिक्षा नीति अपनाते हुए बहुलता वाद और सांस्कृतिक, बिबिधता को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत को एक "सयुक्त और संगठित देश" के रूप में प्रस्तुत किया गया। समिति की रिपोर्ट के मुताबिक उदारवादी शिक्षा नीति, में किसी बिचार धारा को न थोपने, और वैज्ञानिक विचार की समीक्छा-अनुसंधान, की भावना जाग्रत करने वाली शिक्षा व्यवस्था लागु की गई।

लेकिन संघ परिवार अपनी पाठशाला में पढ़े लोगों को विश्व विद्यालयों में घुसा कर "स्वदेसी हिन्दू शिक्षा लागू करने पर आमादा है। शिक्षा का भगवा करण देश की स्वायत्तता और स्वतंत्र विचार धारा के लिए चुनोती है। भारत जैसे बहुलता वादी देश में इस तरह का धार्मिक ध्रुवीकरण कराकर वोट की राजनीति के लिए संघियो की कवायद का देश वासियो को खड़े होकर विरोध व सामाजिक तिरस्कार करना चाहिए। जिन संघियो ने आजादी के आंदोलन के समय अग्रेजों की मुखबिरी के आलावा कुछ न किया हो, वो अपने संघी गुंडों के सहारे देश तोड़ने को आमादा हैं।


देश में कुछ मीडिया चैनल सरकारी भाँट हो चुके हैं तो कुछ मीडिया हाउस सरकारी गुलाम, इनकी अपनी-अपनी जरूरते है। कोई घूसखोरी में जेल हो आया है, अब सजा से बचना है। तो किसी का ई डी ,सी बी आई आयकर में मामला फसा है। कुछ की अपनी रियल स्टेट की कंपनी है। इन लोगो के भरोसे सच्ची खबरें पाना नामुमकिन है।
इन मीडिया समूहों को देशवासियो को यह भी बताना चाहिए कि इनके समूह में किस-किस पूँजीपति का कितना पैसा लगा हुआ है, देश की जनता को यह जानने का हक़ है। मनमाने तरीके से आजादी व स्वायत्तता के नाम पर की जा रही इनकी अनार्कियो पर रोक का वक्त आ चूका है।

( Nagesh Salwan )

Wednesday, February 17, 2016

जय जवान जय किसान के साथ सबका साथ सबका विकास और अच्छे दिनों के नारो के साथ सत्ता में आसीन हुए बीजेपी की सरकार आज इन सब से बहुत आगे निकल चुकी है । नित नए जुमलों और स्लोगन से जनता अपना सर खुजा रहे है और असल में सत्ताधारी दल की नियत समझने का प्रयास कर रहे है। परन्तु आजकल डरा हुआ लोकतन्त्र के साथ निराशावादी लोगो की जमात राष्ट्रवादी सिद्ध करने के लिए सड़क से लेकर अदालत तक जोर आजमाइश कर रहे है ।
दरअसल जिसे हम खाकी वर्दी बाले पुलिस समझ रहे है वो सेना की पहली टुकड़ी जैसी है। सरकार के कार्यपद्धति क्रियाकलापों से बुद्ध और बुद्धिजीवी से अलंकृत भारत देश की नहीं दिखाई देती है। फर्जी राष्ट्रवाद लोग है जो शायद कभी भारत देश को स्वीकार ही नहीं किया। हम ये भूल जाते है की आरएसएस ही भाजपा है ,जो 68 साल पहले आप से हार चुका है।
आज का दौर बहुत बुरा है। राष्ट्रवाद के नाम पर बड़े बड़े अपराध किए जाते हैं। असल देश विरोधी नारा लगाने बाला और मन्च सजाने बाला कश्मीरी खालिद उमर है जो गायब है या कर दिया गया है जम्मू कश्मीर की राजनितिक मजबूरी एक कारण हो सकता है । देश की इन तथाकतित राष्ट्रवादियो ने ये हालत कर दी है की अब तो पडोसी दुश्मन भी ठहाका लगा रहे होंगे की जो हम ६० साल में नहीं कर पाये वो इन्होने पौने दो साल में ही कर दिया ।
पिछले दो साल से हर मोर्चे पर लगातार असफल होते रहने के बाद, अर्थव्यवस्था को ध्वस्त होने के कगार पर पहूँचाने के बाद राष्ट्रवाद और धर्म ही वे आखिरी पनाहगाह हैं जिनके बुते मूर्ख भक्तों को छिटकने से रोका जा सकता है ।
लेकिन हर बुरे दौर की एक अच्छी बात होती है कि वह भी स्थायी नहीं होता....यही है न भगतो आप वाले अच्छे दिन ....गाली गलौज करना राष्ट्रवादी की पहचान है - उसके बिना तो आप रह नहीं सकते क्योकि वो तो आपका गहना है न राष्ट्रभगति  दिखाने का ???
धीरज रखिए ! भ्रम हिटलर का भी ध्वस्त हो गया था ।

Monday, February 15, 2016

गिरते साख से बौखलाहट में गलत कदम
ऐसा लगता है जैसे पौने दो साल के कार्यकाल में केंद्रीय सत्तारूढ़ दल गिरते हुए साख को बचाने और जनता के द्वारा नकारे जाने के बाद बौखलाहट में अपनी सारी सीमाएं लाँघ चुकी है। आज दिल्ली के पटियाला कोर्ट में कन्हैया की पेशी से पहले अदालत परिसर में बेख़ौफ़ मारपीट करना इनकी घटती हुई लोकप्रियता को दर्शाती है । गुंडागर्दी का ये नजारा वाकई शर्मनाक और निन्दनीय है, हाफिज का ट्वीट और अलर्ट पुलिस के पास थी पर दिल्ली के अदालत मे झगड़े का अलर्ट नही
जिस तरह से सत्ता रूढ़ दल मिडिया,यन्त्र, तन्त्र सबका दुरुपयोग सिर्फ जे.एन.यु. को बदनाम करने के लिए कर रही है लगता है मानो चूहों ने दारू की बोतल पीकर बौरा गई है और घूम घूम कर आतंक मचा रही है।
क्या नकारत्मक रबैया बीजेपी की मजबूरी
मारपीट में बीजेपी के विधायक ओ.पी.शर्मा शामिल है जो नीली कोट पहने हाथ साफ करते दिखाई दे रहा है। चेले चपाटे कही इसे भी एडिट करके बचाने बाली फ़ोटो बना दे, कोई भरोसा नही ? सबाल यह है क्या विधायक ओ.पी. शर्मा को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है मार पिट करने के लिए ? जब विधायक ऐसे होंगे तो कार्यकर्ता कैसा हो सकता है इसकेे बारे में ये वीडियो देखकर कल्पना किया जा सकता है ?
सरकार तमाशबीन बनी भीड़ में दूर से भड़का रही है। पुलिस बेचारे से तो कुछ उम्मीद करना अनुचित होगा क्योंकि बस्सी जी आरएसएस/संघी व्यवस्था को एक सूत्रीय ढंग से लागू करने के लिए एड़ी चोटी एक कर रखी है बस समय समय पर मिडिया में आकर लिखा हुआ स्क्रिप्ट पढ़ कर अपनी जिम्मेदारी का इतिश्री कर देते है।
छात्र को आतंकी के साथ जोड़ना अनुचित ?
गृह मंत्री राजनाथ जी तो देश के भविष्य को प्रत्यक्ष रूप से आतंकी मान कर अनाथ करने का प्रयास किया और पूछा गया की हाफिज के सम्बन्ध छात्र के साथ कैसे तो कहते है की गुप्तचर विभाग ने सूचित किया, गुप्तचर विभाग ने दिल्ली पुलिस को और दिल्ली पुलिस ने सोसल मिडिया का हवाला दे दिया। मतलब देश की सरकार सोसल मिडिया से चलता है इनका फैसला या योजना अब से सोसल मिडिया के भक्तो पर आश्रित हो गई है। धन्य है भक्तो, जय हो ।
भक्तों के लिए भक्ति की कठिन परीक्षा
भक्तों की परिश्रम और महिमामण्डित ने भगवान को इतना प्रसन्न कर दिया है की इनकी तमाम मनोकामना पूरा किया जा रहा है चाहे किसी को राष्ट्रविरोधी धारा के तहत जेल भेजना हो या किसी शिक्षण संस्थान को आतंकी संस्थान या किसी को पुलिस से पिटवाना या धमकाना, गुण्डागर्दी करना सब सुविधा भक्तो को दी जा चुकी है। गर्न्थो में मैंने पढ़ा था कि भगवान भी कभी कभी भक्तो की भक्ति के अधीन हो जाता है पर आज हमने साक्षात् सहज दर्शन कर लिया ।

Thursday, February 11, 2016

सरस्वती पूजा संग्राम में धार को धधकाने की साजिस
चलिए मध्यप्रदेश के धार जिले में जहाँ सरस्वती पूजा के नाम पर संग्राम होने की आशंका है जहाँ एक ही दिन में सड़को पर तिन तरह के यानि तिन विचारधारा के लोग मिलते है। हर भीड़ के साथ यहाँ होने बाली अनहोनी की आशंका से काँप जाते है यहाँ के लोग। पहली भीड़ धर्म के नाम का नारे लगाते है, दूसरी भीड़ नियम कायदे के नाम की नारे लगाती है और तीसरा जत्था अमन के नाम की नारा लगता है। मध्य प्रदेश में भोजशाला के हर घर में एक भय समाया हुआ है। इस भीड़ की पहली तस्वीर देखिये जिसमे धर्म के पताका थामे खुली धमकी देते है और प्रशासन का हाथ इस चुनौती पर भी बंधे हुए है। धार को फिर से धधकांने की साजिस चल रही है,आप अंदाज नही लगा सकते की हिंदुत्व के नाम पर झंडा लहराने बाले लोग धार के हवा को कितना जहरीला बना दिया है ? एक नारे पर हजारो की भीड़ इकठ्ठा करने बाले सीधे सीधे धमकी दे रहे है और इस धमकी पर तालियाँ बज रही है। यह सिर्फ धमकी है जो सिर्फ महाराजा भोज उत्सव समिति और हिन्दू जागरण मन्च दे रहा है। पता नही 12 फरबरी को यानि कल क्या होगा ? कैसे होगी पूजा, कैसे अता होगी नमाज, क्या कोई बिच का रास्ता निकलेगा जब हफ़्तों पहले से पूजा के नाम पर बबाल काटने बालो ने तैयारी कर रखी है ?

धार में हिंदुत्व का शक्ति प्रदर्शन है
मोटरसाइकिल पर सबार नौजवान नारे लगा रहे थे,झंडे लहरा रहे थे, एक बड़े अनहोनी की आहट दिख रही है इस भीड़ में। इस रैली से धर्म की सहनशीलता सिरे से गायब है, गायब थी इसकी उदारता,गायब थी आदमी में अस्तित्व की इज्जत, धर्म के बुनियादी सिद्धांतो को रौंदते हुए निकली रैली से घर में कुण्डियाँ लग गई, स्कूलों में बन्दी के बोर्ड लग गया। शांति बहाल करने की हर कोशिस पर चोट करने की पूरी तयारी में है । धार को सुलगाने की साजिस करने बाले भोज उत्सव और हिन्दू जागरण मन्च 12 फरबरी को पुरे दिन पूजा करने पर अड़ा है । 

12 तारीख को बसंत पँचमी भी और शुक्रवार भी, हलाकि भोजशाला परिसर में पूजा और नमाज को लेकर पहले भी तनाव फ़ैल चूका है। 6 ये हुआ था की सुबह से बारह बजे तक हिन्दू पूजा करेंगे फिर मुसलमान नमाज अता करेंगे और फिर 3 बजे के बाद हिन्दू पूजा करेंगे लेकिन हिंदुत्व के ध्वजाधारि मानने को तैयार नही है। हिन्दू जागरण मन्च पुरे दिन पूजा करने पर अड़ा है। धार में इसी बात को लेकर 2013 में तनाव फैला था,स्थितियां इतनी बेकाबू हो गए थे कि सम्भालना मुश्किल हो गया था ।

पुलिस बालो की शांति बहाल के लिए फ्लैगमार्च
अब बात दूसरी भीड़ की करते है जो पुलिस की है और पहली भीड़ का जबाब है जो भोजशाला के आम जनता के दिलो में भरोसा जगाने के लिए सड़को पर उतरते है । भोजशाला में एक दिन की पूजा के नाम पर इतना हंगामा हो रहा है की पूरा जिला छावनी में तब्दील हो गया है। फिर भी लोगो को यकीन नही है कि माँ सरस्वती के नाम पर सियासत करने बाले का हाथ रोक दिया जाएगा। धार के लोगो का कड़े इम्तिहान का वक्त है ये । लोग घरो के खिड़की से झांक के देखते है, जिसे पुलिस और पूजा करने बालो के फ़ौज जनता को दहला देती है। पुरे धार को सील कर दिया है। 12 फरबरी की अपने घरो के अंदर ही रहने की सलाह दिया है। बाहर से आने बालो पर रोक दिया है, किसी अनहोनी घटना को रोकने के लिए 7000 जवान तैयार है। इलाके की लोगो ने कभी इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल को नही देखे है। सारा विवाद इसलिए है क्योंकि बसन्त पँचमी के दिन धर्म के धंधेबाज भोजशाला में माँ सरस्वती की पूजा करने के लिए। विवाद वर्षों से है, मामला अदालत में चल रहा है समाधान के तौर पर मंगल की पूजा और शुक्रवार की नमाज की बनाई गई थी, लेकिन शुक्रवार को बसन्त पँचमी पड़ने से मामला उलझ गया।

भोजशाला के भाईचारा के लिए धार के लोगो का प्रदर्शन
अब उसी धार का तीसरा कुनबा देखिये इसे हम भीड़ नही कहेंगे ये समाज है, सचमुच का समाज, जीने का तलबगार समाज, सपने देखने बाला समाज,प्यार करने बाला समाज, एक दूजे के सुख दुःख में सरीक होने बाला समाज, इस समाज के लोग भाईचारे की बात करते है । अजान और पूजा साथ करते है वो भोजशाला का अमन चाहते है। धार की ये है सच्ची तस्वीर जी ना भगवा झंडा लहराते उन्मादी भीड़ को देखना चाहती है, ना दिलो में प्रशासन की यकीन पैदा करने बाली पुलिस के बूटो की आवाज,ये अमन की आवाज है जिसमे पुरे धार की आवाज मिली हुई है। कुछ ऐसे लोग भी है जो भोजशाला के भाईचारा को मिटने नही देना चाहती है और ऐसे लोग सबसे बड़ी तादाद में है। इनमे औरते है, बच्चे, नौजवान, महन्थ, मौलबी और पादरी और उनकी आवाजे सबसे ऊँची है। तो एक कोशिस यह भी चल रही है की किसी भी हाल में धार की हालात को बिगड़ने ना दिया जाय। 12 फरबरी की इसी विशाल कुनबे के भरोसे धार की किस्मत होगी आशा करते है लोगो के बिच एकता और प्यार बना रहे।


Wednesday, February 10, 2016


सियाचिन में एक सैनिक ने मौत को मात दिया
शून्य से पचास डिग्री सेल्सियस जब निचे पहुँचती है पारा, जब वर्फ पत्थड़ बन जाते है और हवा वरछी तब भारतीय सेना का एक जवान मौत के जबड़े से अपनी जिंदगी छीन रहा था। अनन्त वर्फ के बीचो बिच 35 फुट निचे हड्डियाँ चट्टानों से भी शख्त हो चुकी थी लेकिन साँसे चल रही थी। पुरे 6 दिन वो लड़ता रहा वर्फ के सिल्लियों के बीच जब बचाव दल ने उन्हें बाहर निकाला तो डॉक्टर ने बोला यह अजूबा है। 3 फरबरी की रात मद्रास रेजिमेंट के हनुमन तप्पा अपने 9 साथियों के साथ सियाचिन के पहाड़ियों पर गस्त लगा रहे थे की अचानक से करीब 1000 मीटर लंबा और 800 मीटर चौड़ा वर्फ का पूरा पहाड़ उनके ऊपर गिर पड़ा, जहाँ 9 जवान तो शहीद हो गए परन्तु एक जवान अभी भी सैनिक हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
भारतीय सेना ने रेस्क्यू ओप्रेसन शुरू किया और 45° के निचे पारा में बचाव अभियान चलाना किसी जँग से कम नही था परन्तु सेना ने हार नही मानी, 136 घण्टे बाद लांस नायक हनुमन्तप्पा को खोज निकाला जिनकी धड़कन मात्र चल रही थी बाकी शरीर ठंढा पड़ा था। उन्हें फौरन विमान से दिल्ली आर्मी अस्पताल लाया गया, डॉ ने कहा यह चमत्कार है और सलाम इस फौजी के जज्बे की। उनको देखने के लिए खुद प्रधानमंत्री पहुंचे, सेनाध्यक्ष पहुंचे जो की सियाचिन में वर्फ की जंग किसी भी जमीनी जंग से बड़ी जंग होती है।  -50° तापमान पर कम ऑक्सीजन के वजह से साँस लेना मुश्किल हो जाता है , ब्लड जमने लगता है, आधे घण्टे से ज्यादा देर तक रहने पर दिल का दौर पड़ सकता है, लिवर किडनी फेल ही सकता है।
सियाचिन की सामरिक महत्व
तो सबाल यह है की सियाचिन में ऐसी क्या है जहाँ कुदरत के साथ सीधे जंग में हम अपने जवान की झोके जा रहे है ? जमीन एक छोटे से टुकड़े पर जहाँ ना गोली चलती है, ना बारूद की धुंआ लेकिन हजारो जवान शहीद होते जा रहे है। शहादत के इस बेरहम पर पूछा गया सबाल समूचे सियासत को सन्नाटे से भर देती है। 70 किलोमीटर में फैले ये वर्फ के इस रेगिस्तान को सियाचन कहते है। इस नाम से ही खून जमाने बाली सिहरन आ जाती है, वर्फ के पहाड़, वरफिला तूफान -50° से -70° तापमान और उस तापमान में सीन ताने भारतीय सेना के जवान।
जवानो की जंगी दुश्मन वहां कुदरत है
सियाचिन के सिमा पर भारत पाकिस्तान के सैनिक एक दूसरे पर बन्दूक ताने खड़े रहते है परन्तु दोनों ही तरफ बिना गोलीबारी के ही जवान मारे जाते है। 24000 फिट के ऊंचाई पर वर्फ के जिस वीराने में एक झाडी तक नजर नही आती, एक जानवर तक नजर नही आती वहां भारत पाकिस्तान के जवान सिर्फ सीमा के हिफाजत के लिए खड़े रहते है।
यहाँ से लेह लद्दाख के साथ चाइना के कुछ हिस्से पर भी नजर रखी जाती है
1984 से अबतक सिर्फ भारत से 869 सैनिको की शहादत हो चुके है दोनों ही देश इस इस इलाके पर 500 अरब रुपैये से ज्यादा खर्च कर चुके है, सैनिको की तैनाती के लिए भारत लगभग 10 करोड़ रुपैये डेली खर्च करता है। सियाचिन के बेरहम मौसम के चपेट में दोनों ही देश के सैनिक मर रहे है लेकिन दोनों ही देश इस सीमा से हटने को तैयार नही है क्योंकि इसका भूगोल मृत्यु के भय को समाप्त कर देता है। भारत के लिए ये इलाका बहुत ज्यादा महत्व इसलिए है की एक तरफ इसके पाकिस्तान है तो दूसरी तरफ चाइना और भारत के हटने से दोनों एक दूसर के साथ मिलकर भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। शहीद हुए सभी 9 जवानो को भावभीनी श्रधांजलि, सलाम। जय हिन्द , जय भारत।।

Tuesday, February 9, 2016

हैदराबाद निगम चुनाव में तेलांगना के सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति की भारी जीत तमाम साम्प्रदायिक पार्टी खासकर के AIMI के मुखिया अकबरुद्दीन ओवेसी और दंगा भड़काने बालों के मुँह पर जोरदार थप्पड़ है। बात निगम चुनाव के प्रचार में, मुसलमानो की भीड़ इकट्ठा थी उनकी रहनुमाई कर रहा था AIMI मुखिया अकबरुद्दीनओवेसी और नुमाइन्दा होने की शर्त पर पूरी जमात को शर्मिंदा कर रहा था। मुद्दा वही था जो मन्दिर के नाम पर राजनीती करने बाले का होता है , हिन्दू की हो या मुस्लमान की । मन्दिर का नाम अलापने बालो का जबाब था जैसे वो मन्दिर मन्दिर करते है ये मुसलमान मुस्लमान करते है उनका मन्दिर से काम चलता है इनका मुसलमान से काम चलता है।
भारतीय राजनीत में आजकल डर का कारोबार खूब फल फूल रहा है। देखिये इसकी मारक  क्षमता कितनी प्रबल है हैदराबाद में नगर निगम की चुनाव था और मुद्दे में है मंदिर मुसलमान मुजफ्फरनगर अख़लाक़ मतलब निकाय के चुनाव में पुरे देश की माहौल के बात कर लेते है लेकिन सड़क बिजली पानी रोजी रोटी की बात नही करते। इस डर के कारोबार का असर देखिये की जिस भाषण पर लोगों को सबाल पूछना चाहिए उसपर ताली बजा रहे है। दरअसल इन सबालो से इन्हें कुछ लेना देना नही है बस ऐसे सबालो में उन्हें सुला देना है कोई मन्दिर के लिए सोता रहे कोई मस्जिद के लिए। बिहार चुनाव में AIMI की दुर्गति हो चुकी है ऐसे ही भड़काऊ बोल वहाँ भी बोले गए थे। शुक्र है अकबरुद्दीन ओवेसी अपने इस तकरीर में सीरिया और इराक के मुसलमानो का जिक्र नही किया।
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को तो ऐसे समझते है जैसे मोहल्ले का पंसारी जब चाहे दुकान उजाड़ दो, बड़बोलेपन की इन्तहा है ये,इस भाषा के लिए एक बार  माफ़ भी किया जाय तो इनसे पूछा ही जाना चाहिए की हैदराबाद के पार्षद क्या दिल्ली के संसद भवन में बैठने बाले है ? ये कैसे रोकेंगे गांधी परिवार को, कैसे रोकेंगे प्रधान मंत्री को ? इस गलिजपन का एक ही मकसद है बिना किसी ठोस आधार पर हैदराबाद निगम पर कब्जा जिसके लिए जितना गिरना हो गिरेंगे।
घण्टो पर के भाषण में एक बार भी इन्होंने सड़क बिजली पानी स्कुल की चर्चा नही किया यहाँ तक की विरोधी उमीदवार की चर्चा तक नही करते सीधे प्रधानमंत्री को लपेट लेते है जुबान में जहर, दिमाग में जहर, सारी जनता में खुलेआम बाँट रही है जहर, जानते है यहाँ वहां शिकायत या मुकदमा करबा भी दिया तो बदनामी के बहाने नाम हो जायेगा।
इस राजनीती का खेल ही ऐसा है की जुबान से जितना निचे गिरोगे उतना ही ऊपर जाओगे। ना विरोध के कोई वाजिव वजह बस विरोध के नाम पर कुछ भी बोल दो । भड़काऊ भाषण पर मुकदमा पहले भी हो चुके है लेकिन जिसकी राजनीती इसीसे चलता हो उसे क्यों फिकर होने लगी की देश को ऊपर ले जाने के लिए निचे गिरना जरुरी नही है ।
बहरहाल राजनीती में जहाँ दंगा फसाद या भड़काऊ व्यांबाजी हुई है, इतिहास गवाह है उनकी और उनके पार्टी की दुर्गति जरूर हुई है और यह सच है की देश में मंदिर मस्जिद में उलझाने, जाति और  धर्म के नाम पर राजनीति करने बाले की दुकान बन्द होना लगभग तय है। अनेकता में एकता है ,भारतीय संस्कृति की विशेषता । एकता बिना नही गुजारा, बहुत जरुरी भाईचारा।।

Friday, February 5, 2016

उत्तर प्रदेश चुनाव के ज्यों ज्यों नजदीक आ रहे है सर्द मौसम में भी माहौल को गर्म होता जा रहा है ।मुजफ्फरनगर का जिन्न एक बार फिर से बाहर निकाला जा रहा है । एक पंचायत में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बाल्याण के सामने बीजेपी के एक नेता ने भीड़ के सामने वर्षो पुराने मुजफ्फरनगर दंगा का राज उगल दिया। बेख़ौफ़ होकर कहा की नरेन्द्र मोदी को प्रधानमन्त्री की कुर्सी दिलबाने में मुजफ्फरनगर दंगा एक प्रमुख कारण रहा है। वैसे तो गला फाड़कर नेता जी अपने चेहरे चमकाने के लिए बोले परन्तु जब लगा कि पतंग फंस गई है तो लटाई ही फेक दिया यानि की मुकर गया।

मतलब सियासत में ऊँची छलांग लगाने के प्रयास में उलझ गए और उनकी चिंगारी बीजेपी के दामन को भी दागदार कर दिया। मतलब यूपी के मुजफ्फरनगर में पहले एक पंचायत बुलाया गया था और उसके बाद वहाँ दंगा भड़के थे जिसमे सांप्रदायिक सौहार्द तो ख़राब हुआ ही जान माल का भी भारी क्षति हुआ था। अब तो उस आग के आंच में पीएम मोदी का दामन भी अछूता नही रहा।

लेकिन इस प्रयास के बाबजूद दिल्ली और बिहार में पार्टी का सूपड़ा साफ़ हो गया। और एक बार फिर से कुछ अराजक तत्व माहौल ख़राब करने पर उतारू हो रहे है परन्तु जनता ऐसे ताकतों को बाहर का रास्ता जरूर दिखाएगी।

वैसे संजीव बाल्याण के अलाबा योगी आदित्यनाथ भी बीजेपी को फंसा दिया है। दरअसल योगी जी साधू संतो की एक चिंतन सभा बुलाया था जहाँ सन्तों ने योगी जी को यूपी का सम्राट घोषित कर दिया और कहा तुम मुझे राम मन्दिर बनबा कर दो हम तुम्हे यूपी का ताज देंगे।

नरेन्द्र मोदी तो नाम तक नहीं लेते राम मन्दिर का लेकिन योगी जी चिंतन सभा में राम मन्दिर का रस घोल गया। राम तो थे परन्तु बगल में कुर्सी दिखाई दे रही है। बीजेपी पहले ही योगी जी के अधीन यूपी निकाय व बिहार के चुनाव परिणाम देख चुके है इसके बाद और रिस्क लेना नही चाहेगा।

दूसरी ओर अच्छे दिनों के आशा में निराश होते लोग क्या राम मन्दिर के नाम पर बीजेपी को सत्ता तक पहुंचा देगी । बीजेपी यूपी के लिए  अध्यक्ष पद फिर मुख्यमंत्री पद के लिए विचार मन्थन कर रहे है जिसके लिए स्मृति जी, पर्रिकर जी इत्यादि नाम सुने गए है । नेताओ का शीर्षासन होने बाला है । अभी तो यह एक झांकी है, चुनाव में पूरा एक साल बाकी है।

Saturday, January 30, 2016

शुष्मा स्वराज जी भारतीय लोकतान्त्रिक सत्तारूढ़ दल के विदेश मंत्री जी ने आख़िरकार आज पूर्णतया जान लिया कि रोहित वरमुला दलित नहीं था जैसे की विपक्ष और तमाम लोग दलित जाती बता कर सरकार को दलित विरोधी बताने का प्रयास कर रहा था। सरकार के सारे मंत्री मात्र गैर दलित साबित करने में सारे तन्त्र लगा दिया है जो की देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण कहा जायेगा।
ऐसा लगा मानो राजनीती रूपी आत्मा प्रफुल्लित हो गई हो , सुकून मिल गया की चलो अब गैर दलित साबित कर दिया अब आगे उसी परिधि में सरकार को पाक साफ़ और आत्महत्या को साधारण मौत भी साबित कर देंगे। क्या राजनेता वर्ग और आम लोगों के भावना या दिल में फर्क होता है ? क्या नेता का मतलब पथड़ दिल या व्यापारी होता है जो सिर्फ और सिर्फ राजनीती नफा नुकसान पर काम करता है ?
क्या शुष्मा जी इतने दिनों से विश्वविद्यालय में रोहित की जाती सुनुश्चित करने के लिए गहन अध्यन में लगी थी ? वाह जी वाह फिर तो यह सामान्य जाती या बिना जाती के हुए और इस परिस्थिति में गैर दलित के मौत पर हंगामा करना या जाँच की माँग करना बनता ही नही है।
जाती धर्म के भेदभाव से तनिक ऊपर उठकर सरकार के गिरते हुए आचरण को उठाने का प्रयास करते। आत्महत्या के कारणों का पता करते, शोषण करने बाले व्यक्ति के बारे में कुछ कहते ना की शोषित और आत्महत्या करने बाले की जाती गैर दलित कहकर मामला खत्म करने की बात करते।
काश राजनीत के व्यपारी इन्हें दलित ,गैर दलित को छोड़कर देश के भावी कर्णधार विलक्षण प्रतिभावान छात्र की क्षति बताता या एक मानवता की मौत बताता तो शायद एक विशेष वर्ग बाली मानसिकता से ऊपर समझ में आता। मौत हुई है तो राजनीती गिद्ध वहाँ मंडराना स्वाभाविक है परन्तु हालात को अनुकूल कर दोषी व्यक्ति को जल्द से जल्द सजा मिले वो सरकार की जिम्मेदारी होती है ।

Wednesday, January 27, 2016

बुलेट ट्रेन पर तकरीबन एक लाख करोड़ रूपया जापान से कर्ज लेकर मुम्बई और गुजरात के बिच के सफ़र आरामदायक बनाने बाली बीजेपी सरकार MCD कर्मचारी को पिछले तिन महीने के बकाया तनखाह पर क्यों कुछ ठोस कदम नही उठा रही है ? दिल्ली से अफगानिस्तान, पाकिस्तान, अमेरिका ,जापान तक जाकर बात की जा सकती है लेकिन दिल्ली से दिल्ली के MCD कर्मचारी के दयनीय हालात को सुध लेने की फुर्सत क्यों नही है । दूसरी और अरविन्द केजरीवाल अपने  विधायक के तनखाह 400% बढाकर उनकी तनखाह का जुगार और प्रचार के लिए अनाप सनाप पैसे का जुगार कर लेते है लेकिन मजदूर के मजदूरी के लिए पैसे पर गोलमोल बाते करते है। 
फ़िलहाल इन्होंने तिन दिन का हड़ताल की घोषणा की है अगर मांग नही माँगा गया तो बेमियादी हड़ताल पर चले जायेंगे। जंतर मन्तर पर MCD कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए है। सरकार काम करबाए जा रही है और वेतन के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहे है। अब सबकी सहन शक्ति जबाब दे गई है क्योंकि तिन महीने से तनखाह नही मिली है।
कोई कैसे काम करे और कब तक मुफ़्त में काम करे ? पार्टी कोई भी हो परन्तु सबके सब अपनी राजनीती चमकाने में लगे है। रोड पर झाड़ू नही लगेगी अस्पताल में डॉक्टर नही होंगे देश की राजधानी दिल्ली में कूड़ा ही कूड़ा होगा। सैलरी क्यों नही दी जा रही है ?इसके गोलमोल कारण सब के पास है परन्तु ठोस जबाब किसीके पास नही है ?
बार बार हड़ताल बार बार ठीक होने का वादा फिर एक महीने बाद हड़ताल और यही लगातार चल रही है। सैलरी पर महीने में करीब 140 करोड़ का खर्च आता है इसमें MCD के 7000 सफाई कर्मचारी का वेतन भी है, 1750 स्कुलो के 22000 शिक्षको के वेतन है अब संकट यह है की महानगर पालिका इतना राजस्व नही जुटा पाता है की कर्मचारी को वेतन दे सके। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बिच फुटबॉल बन चुकी है MCD के कर्मचारी और पीस रही है दोनों के बिच में दिल्ली के  जनता जिसका सुध लेने बाला कोई नही है ?