Latest News
Showing posts with label Health. Show all posts
Showing posts with label Health. Show all posts

Thursday, March 24, 2016


फगुआ अएल आ सगरो रंग गुलाल मौज मस्ती हुड़दंग स सतरंगी छटा बिखेर क पुनः चलि गेल। जिंदगी के भागम भाग दिनचर्या स शांत चीत रखबा में पाबनि त्यौहार एकटा पैघ औषधि जेकाँ काज करैत अछि। एकदिनक मौज मस्ती में मनुखक रोजक खट-खट स राहत भेटैत छन्हि जे जीवन ने नव ऊर्जा प्रदान करैछ। आजुक पोस्ट लिखबाक उद्देश्य विशेष अछि आ देश के प्रत्येक व्यक्तिक स्वस्थ सेहत संग जुड़ल अछि। चर्चा कय रहल छि डेयरी मिल्क में दूध के उत्पादन आ विश्वसनीयता संदेहास्पद कहल गेल अछि जे की बहुत पैघ चिंता के विषय अछि। हमरा सबके गम्भीरता स अहि विषय पर चिंतन करबाक नितान्त आवश्यक अछि।

पहिने त जाँच के पश्चात् दूध में हानिकारक वस्तु के मिश्रण यानि दूषित दूधक चर्चा स्वयं सेवी संगठन सरकार के दैत छल परञ्च सरकार आँखि मुनने रहैत छलाह मुदा वर्तमान सरकार स्वयं के जाँच रिपोर्ट सेहो सत्यापित केलक अछि। सरकारी सर्वे लगभग 33 राज्य में 17000 स बेसी दूधक सैम्पल के जाँच के पश्चात् जानकारी देल गेल की दूध स्वस्थ के नाम पर उजरका झूठ अछि। दूध आजुक दिनचर्या में परमावश्यक तरल मानल जायत अछि। बिनु दूध जेना जिनगी बेकार बुझाइत अछि। मुदा जखन जाँच के सच्चाई देखब तखन दिल के धड़कन बैसि जएत। एखन त देशद्रोह पर चर्चा स बेसी जरूरत छैक दुधद्रोह पर चर्चा केनाइ किएक त अतेक पैघ दूध घपला देखि क सरकार सेहो अस्तब्ध छथि।

अपने सबके आश्चर्य हएत कि जे दूध के अमृत मानि घट-घट क पिबैत छि असल में दूध छैहे नई, मात्र एकटा उजरका तरल पदार्थ अछि जे फुल गिलास दूध के नाम शरीर के लेल जहर के काज करत। ई कोनो हम नै कहि रहल छि सराकर के सर्वे पुष्टि कय रहल अछि। देशद्रोही के चर्चा के संगहि सराकर के लेल सबस पैघ चुनौती दुधद्रोहि अछि किएक त सर्वे के रिपोर्ट में देश भरि में 68 प्रतिशत दुघ नकली पैल गेल अछि जेकर सेवन मिठगर जहर जेका शरीर के शनैः शनैः रोगी बना दैत अछि।हमरा सब जेकाँ महानगर में रहनिहार के लेल कठोर सच अछि कि दूध त सब कियो पिब चाहैत छि। गाय महिस कियो पाल नै चाहैत छि आ ई सम्भव सेहो नै छै मुदा दूध के बिना रहियौ नै सकय छि।

डेयरी प्लांट के नाम पर सरकार सहयोग राशि सेहो दैत छन्हि,  ततपश्चात समुचित ताजा उत्पादन नै क पबैत अछि। परिणाम हमरा सब के नकली दूध जेकरा जहर कहि सकय छि रोज पिब परए। नकली दूधक परिणाम अछि की वर्तमान में असाध्य रोग के शिकार छोट छोट बच्चा सेहो देखल जा रहल अछि। शुगर, हृदयरोग, पाचन तन्त्र में गड़बड़ी, कब्ज, एलर्जी स्किन समस्या, टीबी आर कैंसर धरि पीड़ित कोनो उमर में भ सकए। तँ एकटा विकराल समस्या अछि आ विशेष रूप में सबके जागरूक भ अहि पर चिंतन करबाक आवश्यक अछि।

संगहि देखु जे दूध हम सब पिबैत छि बनै कोना छै ? देश में दुधद्रोहि के एकटा विशाल नेटवर्क फ़ौज जेका छै जे जानि बूझि क दूध के जहर बना अपन व्यवसायी फायदा ल रहल अछि। मिश्रण में डिटर्जेंट, कपड़ा धोव बाला सोडा, उजरका पेंट, यूरिया, रिफाइंड तेल पोस्टर कारिकबा बाला, प्लासिक पेपर ई सबके कम आँच पर उबालि क 3 स 4 रूपया में दूध तैयार करैत छथि। येह कारण छै कि जहर बाला दूधक व्यापार दिनानुदिन तेजी स बढ़ि रहल अछि। जखन कि यूरिया डिटर्जेंट सोडा के त रह दियौ ज दूध में पानियों के मिश्रण सेहत के लेल खतरनाक भ सकए।

सदा दूध के नै पिब बाला फ्लेवर बाला दूध पसन्द करैत छथि जे शरीर के लेल आओर हानिकारक होयत अछि। किएक त स्वाद आ संगहि बहुत दिन धरि सुरक्षित राखबाक लेल सोडियम आ चीनी मिश्रण कयल जएत अछि जे विशेषकय ह्रदय रोगी आर शुगर रोगी के लेल हानिकारक अछि मुदा मिलावटी दूध के मतलब साफ़ शब्द में बुझु जहर। सबस पहिने मिलाबट बाला दूध के पिब स बाँचु फेर दूध में जेना बादाम मिल्क, सोया मिल्क, राइस मिल्क आ कोकोनट मिल्क सेहत के लेल सन्तुलित आ निक रहत। हमरा जानकारी भेटल आ जरुरी बुझलहुँ अपने सब स साझा कएनाइ। सावधान रहू, स्वस्थ रहू , मस्त रहू, चुस्त दुरुस्त रहू। भगवती औने सब के पूर्ण स्वस्थ रखथि।

Sunday, January 17, 2016

इस पेड़ को अपने यहाँ अलग अलग नाम से जानते है ! हिंदी में आक, अकबन और आर्क संस्कृत में मदार या मन्दार और मैथिलि में अकौन भी कहते है ! भगवान शंकर पर अर्पण करने वाला सबसे प्रिय पुष्प माना गया है ! यहाँ तक की शिव रात्रि में मंदिर को इन पुष्प के मालाओं से सजाया जाता है ! शिवपञ्चाक्षरी स्त्रोतम् में भी इस पुष्प का वर्णन है "मन्दारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय" ! तो आइये आज इस आक के पेड़ की आयुर्वेदिक औषधि का क्या महत्व है इसके बारे में चर्चा करते है ! 


इस पौधे की पत्ती को उल्टा कर के पैर के तलवे से सटा कर मोजा पहन लें !
रात में सोते समय निकाल दें !
एक सप्ताह में आपका " सुगर " सामान्य् हो जायेगा !
बाहर निकला पेट भी कम हो जाता है !
पेट पर चर्बी नही जमती !
ब्लडऱ्पेशर भी नार्मल रहता है !
यह " अनुभूत " योग है !
काफी लोग इसके ऱ्पयोग से लाभान्वित हो रहे हैं !
आप भी स्वास्थ़्य लाभ लें !!
आप को स्वस्थ् देख कर मुझे हार्दिक खुशी होगी !!
आक, आकडा, मदार के गुण :
इसे हम शिवजी को चढाते है ; अर्थात ये ज़हरीला होता है . इसलिए इसे निश्चित मात्रा में वैद्य की देख रेख में लेना चाहिए .पर कुछ आसान प्रयोग आप कर सकते है
1 -- अगर किसी को चलती गाडी में उलटी आती हो ( motion sickness ) तो यात्रा पर निकलते समय जो स्वर चल रहा हो अर्थात जिस तरफ की श्वास ज़्यादा चल रही हो उस पैर के नीचे आक के पत्ते रखे. यात्रा के दौरान कोई तकलीफ नहीं होगी .
2 -- आक के पीले पड़े पत्तों को घी में गर्म कर उसका रस कान में डालने से कान का दर्द ठीक होता है .

3 -- आक का दूध कभी भी सीधे आँखों पर नहीं लगाना चाहिए. अगर दाई आँख दुःख रही हो तो बाए पैर के नाख़ून और बाई आँख दुःख रही हो तो दाए पैर के नाखूनों को आक के दूध से तर कर दे .
4 -- रुई को आक के दूध और थोड़े से घी में भिगोकर दांत में रखने से दांतों का दर्द ठीक हो जाता है .
5 -- हिलते हुए दांत पर आक का दूध लगाकर आसानी से निकाला जा सकता है .
6 -- पीले पड़े आक के पत्तों के रस का नस्य लेने से आधा शीशी में लाभ होता है .

7 -- आक की कोपल को सुबह खाली पेट पान के पत्ते में रख चबा कर खाने से ३ से 5 दिनों में पीलिया ठीक हो जाता है .
8 -- सफ़ेद आक की छाया में सुखी जड़ को पीस कर १-२ ग्राम की मात्रा गाय के दूध के साथ लेने से बाँझपन ठीक होता है . बंद ट्यूब और नाड़ियाँ खुल जाती है ; मासिक धर्म गर्भाशय की गांठों में लाभ होता है .
9 -- पैरों के छाले इसका दूध लगाने से ठीक हो जाते है .
10 -- गठिया में आक के पत्तों को घी लगा कर तवे पर गर्म कर सेकें .
11 -- आक की रुई को वस्त्रों में भर, रजाई तकिये में इस्तेमाल करने से वात रोगों में लाभ मिलता है.
12 -- कोई घाव अगर भर ना रहा हो तो आक की रुई उसमे भर दे और रोज़ बदल दे .
13 -- आक के दूध में सामान मात्रा में शहद मिला कर लगाने से दाद में लाभ होता है .आक की जड़ के चूर्ण को दही में मिलाकर लगाना भी दाद में लाभकारी होता है .
14 -- आक के पुष्प तोड़ने पर जो दूध निकलता है उसे नारियल तेल में मिलाकर लगाने से खाज दूर होती है .इसके दूध को कडवे तेल में मिलाकर लगाने से भी लाभ होता है .
15 -- इसके पत्तों को सुखाकर उसकी पावडर जख्मों पर बुरकने से दूषित मांस दूर हो कर स्वस्थ मांस पैदा होता है .
16 -- आक की मिटटी की टिकिया कीड़े पड़े हुए जख्मों पर बाँधने से कीड़े टिकिया पर आ कर मर जाते है और जख्म धीरे धीरे ठीक हो जाता है .
17 -- आक के दूध के शहद के साथ सेवन करने से कुष्ठ रोग थी होता है. आक के पुष्पों का चूर्ण भी इसमें लाभकारी है.
18 -- पेट में दर्द होने पर आक के पत्तों पर घी लगा कर गर्म कर सेके .

19 -- स्थावर विष पर २-३ ग्राम आक की जड़ को घिस कर दिन में ३-४ बार पिलाए .आक की लकड़ी का 6 ग्राम कोयला मिश्री के साथ लेने से शारीर में जमा पारा भी पेशाब के रास्ते निकल जाता है .
20 -- आक और भी कई रोगों का इलाज करता है पर ये योग वैद्य की सलाह से ही लेने चाहिए .
21 -- इसके अर्क प्रयोग से होने वाले हानिकारक प्रभाव को कम करने के लिए दूध और घी का प्रयोग करें

Wednesday, December 30, 2015

किसान देश की अर्थव्यवस्था के लिए रीढ़ माना जाता है ,देश की 70 फीसदी से ज्यादा लोग गाँव में रहते है । किसान जिनके वजह से देश की करोडो लोगों के पेट भरते है दुर्भाग्यवश वही गरीबी भुखमरी लाचारी की जिन्दगी जीने को मजबूर है । बुन्देलखण्ड के किसानो की दुर्दशा तो और भी भयावह है । फसल बर्बादी के एबज में सरकार ने बतौर मुआबजा किसीको ₹23 किसीको ₹46 किसीको ₹76 तो किसीको ₹112 का चेक दिया । ऐसे में किसान आवाज ना उठाते तो क्या करते ?
समझ में किसीको नहीं आया की यह मदद है मुआबजा है या भीख सो तमाम किसान कलेक्टर ऑफिस में सारे चेक लेकर पहुँच गए और कहा रख लो अपने रोकड़े का कटोरा ,सेफई महोत्सव में एक नाच मरते हुए किसानो के तरफ से देख लेना और लगबा लेना हमारे ओर से एक दो और ठुमका ।
सुनकर मारे शर्म के माथा झुक जाता है। बुन्देलखण्ड में राहत के नाम पर ₹23 से लेकर ₹100 तक का चेक बँटे है । अखिलेश सरकार की पीछे की नियत किसानो के लिए जख्म पर नमक के बराबर है । गरीबी का जुल्म बेबसियों के टोलियों को बर्दास्त करनी होती है।
शायद यही दुर्भाग्य रहा है , किसान कर्ज में जन्मता है कर्ज में पलता है और कर्ज में ही मर जाता है । सरकारी वायदे, इरादे सबके सब खोखला और मृगतृष्णा समान है जो सर्फ चुनाव वक्त बहुत कुछ नजर आता है और फिर उनकी सुध लेने बाले कही गम सा हो जाता है।
ये पब्लिक है अखिलेश बाबू आगे जरूर ध्यान रखेगी ।।