Latest News
Showing posts with label न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label न्यूज़. Show all posts

Sunday, August 4, 2019

गुमान अछि ओहि माटि-पानिक जतय हमर जन्म भेल अछि। जाहि उर्वर धराक अन्न पानिसँ हमर देह दशा पोषित भेल अछि। महान ऋषि मुनि संत सभक जप तप सँ सृजित धराधामक पर ज्ञान ध्यान सँस्कार सँस्कृति सँ संपोषित भेल अछि। गर्व अछि अपन राग भास रीति रिवाज पर जे नहि केवल मिथिला अपितु देश विदेशमे झंडा गाड़ने अछि।

हिन्दू छी ई हमरा लेल पहिल गर्वक गप्प आ दोसर महाराणा प्रतापक वंशज, ताहिसँ छाती आओर चौरगर भS जाएत अछि। एखनहुँ पूजा पाठ पाबनि तिहार व्रत उपवास सँग प्रभात वंदन आ संध्या वंदन नित नियमित करैत छी आ से सँस्कार हमरामे परिवार आ अपन टोला समाज सँ भेटल अछि। आ ताहि सँस्कृति सँस्कारक संरक्षण आ संवर्धन हेतु यथासाध्य कर्म करैत अपन दायित्व बुझि निर्वहन करबाक चेष्टा करैत छी। हम ताम-झाम झार-फानूस,आडंबर आ देखाउंस सँ बचैत छी। जे छी जेना छी तहिना जीवाक प्रयास करैत छी।

हम कनि बेसी भावुक इंसान छी आ बहुत जल्दी भावनाक सँग प्रवाहित भS जाएत छी। एकरा  गुण आ अवगुण अपने लोकनि अपन अपन आँखि सँ देख सकैत छी। वेदना संवेदनाक प्रभाव हमरामे बेसी रहैत अछि। कोनो तरहक दुखद घटना दुर्घटना पर मन व्यथित भS जाएत अछि आ कतेक बेर आँखि सेहो अनायास डबडबा जाएत अछि।

धर्म जाति रँग लिंग गरीब मातबर आदि सब समाजिक व्यवस्थाक सर्वप्रमुख धुरी अछि। समाजिक जीवनक ई सतरँगी छवि एकटा सुखद आ सर्वसमावेसी समाजकेँ सृजित करैत अछि। समाजिक उत्थान निर्भर करैत अछि सर्वधर्म सम्भाव पर, नहि की अपन अपन जातीयता झंडा आ डंडा लहरेला सँ। हम पहिने एकटा इंसान छी फेर  हिन्दू मुसलमान सिख ईसाई मुल्ला आ पंडित। हमर व्यक्तिगत मूलमंत्र यएह अछि।

सहसा एकटा संस्कृतक श्लोक मोन पड़ि गेल जे एतय राखि रहल छी:-
तर्कविहीनो वैद्य: लक्षण हिनश्च पंडितो लोके।
भावविहीनो धर्मो नूनं हस्यन्ते तृणयते।।
तर्कविहीन वैद्य लक्षणविहीन पंडित आओर भावरहित धर्म ई दुनियामे हंसीक पात्र बनैत अछि।

जयमिथिला || जयमैथिली || जयजय मिथिलाक्षर

Friday, May 10, 2019

झोराछाप गुरुकेँ सँग
गुरुघण्टाल रामचेलबाक
उजरल सफाचट्ट चानि
ओकरा आजुक अंधायुगक
बताह चेला द्वारा
चाणक्य बना देलक।

राजनीति शास्त्र आ अर्थशास्त्रक ज्ञाता
आचार्य चाणक्य सँग
अज्ञानी अहंकारी नटवरलालक मेल
जेना चंदनकेँ गाछ सँग
विषधरक होयत अछि खेल।

आचार विचार व्यवहारमे
चाणक्य नीतिक उनटा
ईष्र्या द्वेष सँग
विखंडन सोच लS विषवमन करैत
केवल स्वहित साधय लेल
अहितकारी सिद्ध भS रहल अछि।

जँ एहन दुरात्माकेँ चाणक्य कहल जाए त'
गामे गाममे झगरलगाओन लठैत
जोड़ तोड़मे बानर जकाँ कुरी लगाओनिहार
लूट खसोट करय बला खूब भेट जाएत
हं मुदा मिथिलामे खासकय
एखन मोदीफायड ब्राह्मणक बहुतायत भेटत
जनिकर चालि चरित्र चेहरा
चाणक्यक पितामह सँ मिसिओ भरि कमतर नहि।

जयमिथिला || जयमैथिली || जयजय मिथिलाक्षर ||

Sunday, June 12, 2016

MRNS पटना चिंतन शिविर में एकटा नव अवतार में देखल गेल। सर्वसम्मति सँ मिरानसे के नेतृत्व में पृथक राज्य के लेल बहुत सुखद सर्वमान्य विचार विमर्श भेल। चिंतन शिविर के दृश्य आ सहभागी सदस्य के स्वस्फूर्त मिरानसे में गजब के जोश भरि देल। अगिला कार्यक्रम के रुपरेखा आर हल्ला बोल अभियान  के तहत गामे गाम मिरानसे के कार्यकर्ता बनेबाक निर्णय लेल गेल। जमीनी स्तर पर काज करबाक प्रस्ताव पर एकमुश्त सबहक मोहर लागल आ अपन अपन प्रखण्ड पँचायत जिला में जाकय मिरानसे के झन्डा के निचा मैथिलजन जागरण अभियान चलएल जएत।

लेकिन एकटा बात बुझबा में नै अएल कि एतय जे कियो उपस्थित नै छलाह हुनका लोकनिक मत सँ चिंतन शिविर में राजनीती शिविर छल। बिहार में जनमैते लोक कोनो ने कोनो विचारधारा सँ प्रभावित रहैत छथि ओकर मटलब फेर कोनो समाजिक काज में जुड़ब राजनीतिक संज्ञा सँ देबय जे अनुचित अछि। आ जे कियो एहन अफवाह फैला रहल छथि या त संस्था सँ अज्ञान छथि आ नै त जानि बूझि कय अज्ञान बनवाक ढोंग कय रहल छथि। एतय साक्ष्य हम छी बीजेपी बाला कोनो बाते नै छल? सब तरहक विचारधारा के व्यक्ति जेना कोंग्रेस ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बीजेपी, ABMP, आदर्श मिथिला पार्टी आ समाजवादी पार्टी के एक मञ्च पर जमाबड़ा छल।

सर्वसम्मति सँ सब कियो अगबे मिथिला राज्य निर्माण के सन्दर्भ में मन्थन कएलाह। एतय भिन्न भिन्न विचारधारा राहितौ सबहक एकहि टा विचारधारा छल मिथिला राज्य निर्माण हेबाक चाहि। ते दुर्भावना सँ ग्रसित पोस्ट नै हेबाक चाहि। आखिरी में सकारात्मक सोच संग ऊर्जा सँ ओतप्रोत चिंतन शिविर रहल जे मिथिला राज्य निर्माण के लेल निसन्देह नव आयाम स्थापित करताह।

Monday, May 16, 2016

वकील को मालूम नही था की प्रज्ञा ठाकुर का नाम हटा दिया गया। NIA के पूर्व वकील को मालूम नही था कि चार्ज सिट फाइल कर दी गई है। अविनाश रसाल इस बेइजत्ती से इतने आहत हो गए की NIA की पैरवी से हटने की धमकी दे डाली। NIA की भद्द पिटनी शुरू हुई तो उनके अफसरों ने अविनाश रसाल के सामने हाथ जोड़ दिए कि हमसे गलती हो गई, आइन्दा से इसका ध्यान रखेंगे। बहुत मुश्किल से अविनाश रसाल माने लेकिन उनकी नाराजगी और मनुहार के बिच NIA की जो किरकिरी हुई वो सियासत में तूफान खड़ा करने के लिए काफी था। 19 सितम्बर 2008 में मालेगांव में जबरदस्त धमाके हुए थे। ब्लास्ट में 4 लोगो की मौत हो गई थी और 79 लोह जख्मी हो गए थे। इसके जांच में ATS को हिन्दू अतिवादी के हाथ होने के सबूत मिले थे। बीजेपी और शिव सेना ने उसी वक्त से इस जांच का विरोध करना शुरू कर दिया था। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कर्नल पुरोहित को इस मामले गिरफ्तारी के बाद ATS ने सुलझा लेने का दावा किया था। लेकिन सरकार बदलने के साथ ही सबूत भी बदल गए, जाँच की दिशा भी बदल गई, आरोपी भी बदल गए। मालेगांव धमाके पर अबतक जितनी राजनीती हो चुकी है इसका सच्चाई शायद ही पता चल पाए।

अब NIA की चार्जशीट सही है या गलत हम इसका पड़ताल नही करना चाहते। ये तो NIA ने बताया है की मालेगांव धमाके की जाँच जो ATS हेमन्त करकरे की टीम ने की थी जो सरासर गलत है। दरअसल NIA ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कर्नल पुरोहित और दूसरे आतंक के भगवाधारी को बचाने के लिए ATS हेमन्त करकरे को ही झूठा साबित कर दिया। आरोप लगाया कि उन्हें फंसाने के लिए करकरे की टीम ने खतरनाक चाले चली थी।

क्या मालेगांव धमाके पर हेमन्त करकरे ने झूठी जाँच की थी ? क्या 26/11 के शहीद करकरे ने सरकार को गुमराह किया था ? क्या शहीद करकरे ने मालेगांव के आरोपियों को फँसाने की साजिस रची ? इस सबाल का जबाब हाँ हो या ना लेकिन जिस शहीद की सरकार ने शांतिकाल के सबसे बड़े बहादुरी सम्मान से नवाजा था इसके नेतृत्व की निष्ठां पर NIA ने अपनी चार्जशीट में क्रूर सबाल उठाया। और ऐसे सबाल उठाए है  जो करकरे को शहादत को सलाम करने बाले जाँच के नाम पर उनका मजाक बना रहे है। और उस मजाक के बाद मालेगांव धमाके की जाँच के तोते उड़ गए। मतलब जिस हेमन्त करकरे ने मुम्बई हमला के दौरान आतंकवादियों से अपने सीने पर तीन तीन गोलियाँ झेली उसके सम्मान को एक झटके में आसमान से पाताल में पटक दिया है देश की राष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने। जिसके भरोसे मुम्बई महफूज थी, जिसने अपने फर्ज को आखिरी साँस तक निभाया, जिसकी जांबाजी पर देश को नाज है, उसकी जाँच NIA के लिए संदिग्ध है। मालेगांव धमाके में फंसे हुए तमाम भगवाधारी NIA के लिए ईश्वर का दूत हो गए और ATS प्रमुख करकरे संदिग्ध।

NIA ने शहीद करकरे की जाँच को ना सिर्फ कूड़े का ढ़ेर माना है बल्कि उनकी नियत पर भी गम्भीर सबाल उठाया है।उसने उनके जाँच पर कहा है कि उसमे बेहिसाब खामियाँ है। चश्मदीदों के व्यान दबाब में लिया गया है ,प्रज्ञा के खिलाफ मनगढंत सबूत जुटाए गए। साथ में ये भी आरोप लगाया की कर्नल पुरोहित के घर ATS ने खुद विस्फोटक रखबाया और बाद में साजिस के तहत उसकी बरामदी की गई। NIA के चार्जशीट की सच चाहे जो हो लेकिन इसमें शहीद हेमन्त करकरे की सम्मान को कुचल कर रख दिया है। जिस साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ सबूत जुटाने में उन्होंने दिन रात एक कर दिया था NIA के चार्जशीट में कही जिक्र तक नही है। NIA ने अपने चार्जशीट में साफ़ लिखा है कि इनके खिलाफ मकोका लगाने का कोई आधार ही नही है ? इसका सीधा मतलब यह है कि प्रज्ञ से पुरोहित तक चार भगवाधारी आराम से जमानत पर छुटकर बाहर आ जाएंगे। और यह अचानक नही हुआ है, तीन महीना पहले ही NIA के पूर्व वकील रोहिणी सल्यान अदालत में वाकायदा लिखकर दिया था की उनपर आरोपियों के खिलाफ हल्का रुख अपनाने का दबाब है। NIA के SP का नाम लेते हुए कहा था की मालेगांव का निष्पक्ष जाँच सम्भव ही नही है। उन्होंने यहाँतक कहा था की नई सरकार के आने के बाद इस मामले को कमजोर किया जा रहा है। आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेसा रोहिणी सल्यान ने जताया था।

जिन भगवाधारियों के खिलफ शहीद हेमन्त करकरे ने 4500 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी उसे NIA ने कूड़े में फेंक दिया है और इसी के साथ फेंक दिया है हेमन्त करकरे की सम्मान को।

तो क्या सरकार बदलते ही गुनाह बदल जाता है ? गुनहगार बदल जाते है सबूत बदल जाते है। इसका आशंका NIA के पुराने वकील रोहिणी सल्यान ने 3 महीने पहले ही जता दिया था। केस से हटते हुए अदालत में खड़े होकर कहा था कि सरकार बदलने के साथ ही NIA साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कर्नल पुरोहित और उनके चार भगवाधारी साथियों को बचाने के लिए उनपर भारी दबाब है।उन्होंने आशंका जताया था की मालेगांव का निष्पक्ष जाँच अब सम्भव नही है।

NIA के जाँच का सीधा मतलब यह है कि ATS जाँच नही कर रही थी वो साध्वी प्रज्ञा कर्नल पुरोहित और उनके साथ चार भगवाधारी को फंसा रही थी। मतलब NIA के चार्जशीट के मुताबिक ATS और अपराधिक मुकदमा दर्ज होनी चाहिए। NIA के चार्जशीट से कही से पता नही चलता की मालेगांव में धमाके करबाया किसने ? ऐसा लगता है जैसे NIA को इससे कोई मतलब ही नही था वो तो यही साबित करने पर आमादा दिखती है कि जिन आरोपियों को ATS ने पकड़ा है उन्होंने वो हमले नही करबया है। सबसे संगीन आरोप साध्वी प्रज्ञा और कर्नल श्री कान्त पुरोहित पर थे लेकिन उन्हें बेकसूर साबित करने के कोशिस में NIA ने ATS को ही अपराधी बना डाला है।

अब जानिए कि ATS ने जाँच रिपोर्ट में क्या पाया था जिसे NIA फर्जी झूठा और जालसाजी बता रही  है ? ATS ने कहा था मालेगांव धमाके में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का मोटरसाइकिल का इस्तेमाल हुआ, साध्वी ने बैठकर हमले योजना पर विस्तार से बात किया, कर्नल पुरोहित ने भोपाल बैठक में भाग लेकर विस्फोटक का इंतेजाम करबाया, कर्नल पुरोहित ने हमले के लिए खास तौर पर हमले के लिए कश्मीर से विस्फोटक मंगबाया, वही साध्वी प्रज्ञा ने हमले के लिए लोगो का इंतेजाम करने की बात कही,कर्नल पुरोहित ने दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर पुणे में बम बनाई। इतने गम्भीर आरोपो को NIA ने बकबास, फर्जी और साजिसाना करार दिया और दावों के मुताबिक सबूतों के आधार पर।

क्या ये सब जाँच का अंतर है कि ATS ने जिन आरोपियों को मकोका के धाराओ के तहत सलाखों के पीछे डाला NIA के जाँच में बेकसूर और बेदाग निकल गए ? NIA के जाँच में कहा गया कि आरोपियों को तो मालेगांव धमाके की जानकारी ही नही थी। पुरोहित के खिलाफ ATS ने गलत सबूत पेश किया, घर में बम रखकर ATS ने उसे जानबूझकर फंसाया और साध्वी के खिलाफ तो बहुत ही कमजोर सबूत है। NIA ने कहा है की ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल साध्वी की थी तो सही लेकिन इसका इस्तेमाल दो साल से रामचन्द्र कर रहा था।

हो सकता है NIA की जाँच ही सही हो ? ऐसे में साध्वी प्रज्ञा कसुरबार नही होंगे, कर्नल पुरोहित भी कसुरबार नही ठहराए जाएंगे और उनके चार चार साथी भी बेकसूर होंगे। तो सबाल उठता है कि 8 साल तक इन बेगुनाहों को सलाखों के पीछे सड़ाने के लिए गुनहगार कौन है ? क्या उन्हें सजा मिलेगी ? अपना राय जरूर लिखे।

Thursday, April 28, 2016

बिहार के उन गरीबो की बेबसी पर ये सरकारी फरमान आया है की गरीबो को चूल्हा जलाना मना है।चूल्हा जला तो 2 साल तक की सजा हो सकती है। बिहार सरकार के ये नये फरमान ने गरीबों के माथे पर बल डाल दिया है क्योंकि दोपहर का खाना चूल्हे पर नही बन सकता है। तो बिहार की महिलाएं चूल्हा जलाने से पहले अब घड़ी देखें। पहले जब मन किया चूल्हा में आग जलायी और गर्मागर्म रोटी पकाई। सरकारी फरमान जारी हुई है की सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मिट्टी के चूल्हे बन्द कर दिया जाए।

कोई कनफ्यूजन नही है सरकारी फरमान ने चूल्हा मतलब चूल्हा, गैस चूल्हे से अलग किसी भी तरह के लकड़ी या कोयला बाली मिट्टी के चूल्हे सुबह के 9 बजे से शाम के 6 बजे तक जलाना मना है। ये बात आपको अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है और ऐसा सरकारी फरमान जारी किया है। इस दौरान कोई यज्ञ हवन भी नही कर सकते। बिहार में भीषण गर्मी पर रही है, जबतब आग लगने की घटनाएँ सामने आ रही है। जान माल की नुकसान की खबरे भी आती रहती है। सरकार ने इसी वजह से गैस चूल्हो के अलाबा लकड़ी और कोयले बाली चूल्हे की इस अवधी के लिए बन्द रखने की फरमान जारी किया है। कोई इस पाबन्दी को हल्के में ना ले बाकायदा सरकारी नियम कायदों से ये एडवाइजरी जारी हुई है। इसके खिलाफ जाने बाले लोग यानि सुबह 9 से शाम के 6 बजे के बिच जलाएंगे तो 2 साल की कैद या जुर्माना भी लग सकता है।

अब जरा सोचने बाली बात है की बिहार जैसे पिछड़े सूबो में जहाँ गैस की इस्तेमाल बहुत कम होती है। ग्रामीण इलाका में जो चूल्हा सुबह जलता है वो शाम को ही बुझता है, वहाँ यह नियम कितना कारगर होगा? क्योंकि सुबह सुबह मजदूरी करने बाली औरत घर से निकलकर मजदूरी करके आती है फिर खाना बनाकर अपने बच्चों को पेट भरती है उनके लिए यह बहुत ही कठिन काम है।

वैसे ये बात सच है की इन दिनों बिहार आगजनी की घटनाओं में तेजी आई है। औरंगावाद जिले में 22 अप्रैल को आग में जलकर 13 लोगों की मौत हो गई,सिर्फ एक महीने में आग लगने की घटनाओं में 67 लोगों की मौत हो गई है। लेकिन आग से जान माल के नुकसान को रोकने के लिए ऐसी एडवाइजरी किसी को हजम नही हो रही है ? इसके बदले आगजनी को रोकने के लिए अग्निशामक यन्त्र छोटे छोटे मशीन जो आसानी से कही भी ले जाया जा सकता और इस तरह के आगजनी के घटना को रोका जा सकता था परन्तु इसके बदले इस तरह का फरमान शायद जनहित में है या नही है ये आपलोग समझे ?

बिहार में शराब को बन्द कर नितीश कुमार को  रातो रात लोकप्रिय बना दिया और इस लोकप्रियता को काफी दिनों तक भुनाया भी। अब एक नई एडवाइजरी जारी किया है जो गले नही उतरती।
बिहार में पीना बन्द तो ठीक था अब खाना बन्द कैसे करेंगे ?
कई दिनों तक चूल्हा रोया चक्की रही उदास,
कई दिनों तक कानि कुतिया सोयी उसके पास।। नागार्जुन की ये पंक्तियाँ आज के हालात पर सटीक बैठते है।

Thursday, April 7, 2016

पानी रे पानी तेरा रंग कैसा ?
हमने इतनी तरक्की कर ली है की अब पहली जरूरत बन चुकी है पानी, सुप्रीम कोर्ट तक को कहना पर रहा है की सरकार की आँखों का पानी मर गया है। जो प्यासे लोगो का दर्द दिखाई नही देता , ये किसका विकास है कैसा विकास है की पानी के लिए तरस गए है लोग और उन्ही के देशो के लोग डॉलर के मामले में दुनिया के देशो से होड़ ले रहे है। कोई फिकर नही है किसानो की और ना ही सरकार अपनी जिम्मेदारी समझ रही है। जब देश के नौ सूबों में नजरो का पानी सुख चूका हो तो आप ऐसे में आँखे मूंदे कैसे रह सकते है ? ये आरोप कोई मिडिया या विपक्ष ने नही लगाया है सरकारो के काम काज पर देश के सर्वोच्च न्यायालय की टिपण्णी है ये। सूखे पर सरकार की उदासीन पर आखिरकर अदालत को कहना ही पड़ा" आप राज्यो के दिक्कत पर आँखे बन्द नही कर सकते, इसके लिए जरुरी कार्रवाई करनी ही होगी, सरकार अपनी जिम्मेदारी समझे। इस समय देश के नौ राज्य सूखे की मार झेल रहे है, इनसे कैसे मुंह मोड़ सकते है ?
अब सुप्रीम कोर्ट ने पानी के लिए सरकार को चेताया
कितने भयानक दौर में जी रहे है हम की सुप्रीम कोर्ट तक का कलेजा फट चूका है, यह देखकर की देश का किसान माटि पर माथा पटक कर जान दे रहा है इसे रोकना होगा लेकिन किसानो के वोट से बना सरकार मुस्कुराते है जैसे रामराज्य स्थापित कर दिया हो। "पर ड्राप आल ड्राप" नारे पर मत जाइए नियत पर नजर घुमाइए। रिपोर्ट महीनो से दिखाया जा रहा था लेकिन सरकार सियासत की पानी में डुबकी लगाकर सूखे का पर्दा तैयार कर रही थी। लेकिन एक याचिका के सुनबाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को इस परदेदारी की तयारी पर क्रोध आ गया। चमकती धमकती दुनिया के सामने बेरंग तस्वीर जो हमारे दिलो को झकझोड़ती है कचोटती है और यही है देश की बेरौनक सच्चाई जिस पर आँखे मूँद कर बैठे है सरकार। किसीका कलेजा काँप जाय जब देश के नौ राज्य सूखे के चपेट में हो।
सुखा से बेहाल देश के नौ राज्य के लोग
सुखा ऐसा नही है जिसमे फसलो को पानी नही मिल रहा है, फसलो को उगाने बाले किसानो को पानी नही मिल रहा है नहाने और इस्तेमाल करने की बात तो भूल जाइए, पिने तक के लिए पानी नही मिल रहा है। तस्वीर सिहरन पैदा करती है जब पता चलता है की जीने के लिए पानी कितना कम पर गया है ? लुटियन जोन में रहने बाले को लातूर के बारे में कैसे पता चलेगा ?एक एक बून्द को तरस रहे है लोग, पानी को लेकर इतनी मारामारी कभी नही मची ? अब जब अभी ये हालात है तो मई और जून में जब धरती तपेगी तो कहाँ जाएंगे हम ? क्या होगा उन इलाको को जहाँ अभी के जद्दोजहद में शामिल है दो घूँट पानी ? महाराष्ट्र के कई शहर में भयानक सुखा पड़ा है, यूपी मप्र का बुन्देलखण्ड सूखे से बेहाल है, आंध्र प्रदेश कर्नाटक तेलंगाना का ज्यादातर इलाको में सूखा पड़ा है, राजस्थान गुजरात छतीसगढ़ के सूखे से बुरा हाल है। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र  मराठबाड़ा और  विदर्भ इलाको के लोगो का है जहाँ बून्द बून्द को तरस गया है लोग। प्यास बुझाने के लिए सरकार टैंकरों को प्रयास करते करते परेशां है लेकिन इलाके इतने सुख चुकी है की प्यास बुझती नही ? कई इलाको में पानी के छोटे छोटे तालाब पर धारा 144 लगा दिया है। प्रशाशन की चिंता लगी रहती है की पानी के वजह से परेशां लोग कही भड़क ना जाय,पानी को लेकर दंगो जैसे हालात ना पैदा हो जाय।
महाराष्ट्र के मराठबाड़ा विदर्भ ज्यादा प्रभावित
महाराष्ट्र के परभणी में हर दूसरे दिन पुलिस की पहरेदारी बढ़ाई जाती है। मराठबाड़ा के हालात भयाबह होता जा रहा है 16 जिलो के 16000 गाँव सूखे के चपेट में है। परभणी लातूर के इलाको में टैंकर दिखा नही की लोग टूट पड़ते है। लेकिन पानी की सप्लाई में रोज की जो दिक्कते आ रही है उससे सरकार की उम्मीदे भी सूखती जा रही है। सुखा तो नौ राज्यो में पड़ा है लेकिन सबसे बुरा हाल मराठबाड़ा और विदर्भ इलाके में है जहाँ पिने के पानी का इंतजाम भी मुश्किल में पर गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका थी की सूखे से बेहाल राज्य में नाच गान बाला क्रिकेट टी20 में पानी की बर्बादी हो रही है उसके तिन स्टेडियम में IPL की मैच होने बाली है जहाँ सिर्फ एक पिच की तयारी में एक लाख लीटर पानी की बर्बादी होती है और इस बर्बादी को रोका जाना चाहिए। आईपीएल मैनेजमेंट से लेकर BCCI तक को फटकार लगा दी। आप इस तरह से पानी की बर्बादी कैसे कर सकते है ? आईपीएल मैचों से ज्यादा महत्वपूर्ण है यहाँ के लोग, आप इतने लापरवाह कैसे हो सकते है यह अपराध की तरह है ? जानते हुए भी की महाराष्ट की हालात क्या है अच्छा होगा की आईपीएल की मैच किसी दूसरे राज्य में करबाए ?
ठाणे इलाके में पानी को लेकर रोज झगड़े
ठाणेे का इलाका पानी के भयानक कमी से जूझ रहा है रोज रोज के झगड़े इतने बढ़ गए है की पानी हेल्प लाइन नम्बर 1077 जारी किया है ताकि लोगो को परेशानी सुना जा सके। लातूर में पानी की सप्लाय अब ट्रेन के जरिये की जायेगी, हर हफ्ते पानी बाला ट्रेने खुला करेग। अपने ही देश के हिस्से की कहानिया है ये, बून्द बून्द को तरस रहे लोगो की कहानियां ,आप भी नहाते और बहाते वक्त इसे याद रखे। दशहत होती है सोचकर भी की सरकार पानी नही देगी लेकिन पब्लिक पानी मांगेगी और पुलिस गोली मार देगी ???जरा सोचे हम वाकई कितना विकास और कहाँ विकास कर गए है??

Thursday, March 3, 2016

नौकरी के नाम पर जलील करना
यहाँ नौकरी भी मिल गई तो समझिये की स्वर्ग की अफ्सरा मिल गई, अब चाहे कपड़े उतरबालो या चाहे इज्जत । परीक्षा लेने बाले सिपाहियों के दलील है की यह सिर्फ नकल रोकने के किये किया गया है । कपड़ो में उम्मीदबारो की तलाशी में वक्त जाया होता इसलिए कपड़े ही उतरबा लिए।
सेना भर्ती में लिखित परीक्षा का है यह दृश्य
अजीब सा दृश्य था मुजफ्फरपुर के इस मैदान में। नंगा वदन हाथ में कलम और पेपर। परीक्षा देने बाली ऐसी तस्वीर जब अखबारों में छपा तो हंगामा हो गया, पटना के अदालत ने सेना के अधिकारियों से जबाब तलब किया। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर तक सहम उठे सीधे सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग से ये पूछा है की साहब ये बताइये की ये किस तरह के लिखित परीक्षा है।
नौजवानो पर देश दुनिया में इतराने बाले को क्या उन पर भरोसा नही है ?
बड़ी बड़ी बाते करते है भारत के नेता नौजवानो की नौजवानी पर लेकिन 21वी सदी के भारत की हम ऐसा भी माहौल नही बना सके है की नौजवानो पर भरोसा कर सके, सम्मान के साथ परीक्षा नही ली जा सकती है नंगा करके परीक्षा लेने का यह मिशाल पूरी दुनिया में कही नही है। इतना जलील होने के बाद भी नौकरी मिलेगी या नही पता नही

Sunday, February 28, 2016

गंगा किनारे स्वच्छता मिशन की कॉन्फ्रेंस
सरकार स्वच्छता मिशन चला रहे थे, गंगा की साफ सफाई की भारी भरकम योजना लेकिन सबाल है की अगर शौचालय ना हो तो आदमी कहाँ जाय। इलाहबाद में संगम किनारे सरकारी अधिकारी का प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी । एडीएम लघुशंका के लिए निकले, शौचालय कही दिखा नही मजबूरन वो गंगा किनारे ही खड़े हो गए । सोसल मिडिया पर वीडियो वायरल है अब डीएम ने लघुशंका कांड पर जांच बिठा दिए।
सरकारी व्यवस्था की पोल खोलती हुई वीडियो
किसी गाँव के सुखिया भैया नही है ये, हुजूर एडीएम है। इलाहाबाद में एडीएम साहब स्वच्छता मिशन की ऐसी तैसी कर गए जिस गंगा को स्वच्छ रखने के लिए सरकार चीख चीखकर नारे दे रही है, पीछे से किसीने तस्वीरें ले ली और सोसल मिडिया पर वायरल हो गया, अब सफाई देते नही बन रहा है एडीएम साहब से।
बिना सुविधा बाले सरकारी नारा का हाल
प्रशासन में हड़कम मचा है की एडीएम साहब को हल्के होने को गुनाह माना जाय या नही। इलाहाबाद के डीएम संजय कुमार ने इस बात की जांच चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर को दे दी है। अफ़सोस तो ये है की बिना सुविधा बाले सरकारी नारे में बेवजह का अर्थ खोजने लगते है। सरकारी व्यवस्था की पोल खोलती हुई यह घटना है।

Saturday, January 16, 2016

नफरत फ़ैलाने बाले ना जाने क्या क्या जुगत करते रहते है। एक भीड़ में बीजेपी के नेता कैलाश विजयवर्गीय चिल्ला चिल्लाकर कह रहे थे की हम उसको सबक सिखाएंगे जो असहिष्णुता की बात करता है ? उसकी इतनी हिम्मत कैसे हुई कि आज के दौर में खुलकर अपनी दिल की बात करे ? आमिर और शाहरुख़ के बहाने हर आजाद सांस को ये कैलाश विजयवर्गीय की धमकी है ।
सबका साथ सबका विकाश बाली बीजेपी के महासचिब महान कलाकार है । इतने महान कलाकार की अपने आगे किसी दूसरे की कुछ समझते ही नही ? और मुसलमान को तो बिलकुल नही ? इसलिए वो इन दिनो अपने ही सरकार के नारे पर कालिख पोत रहे है । उनकी सियासत, उनकी सारी सियासत सिनेमा में आमिर खान के विरोध पर स्वाहा हो गई है । धमकी दी है कि शाहरुख़ को दिखा दिया है अब आमिर को भी मजा चखाएंगे । आमिर खान का फ़िल्म दंगल इसी साल रिलीज होने वाली है और इसी का विरोध करने की बात कर रहे है ये ।
इनके बयान का सार ये है कि इनके विरोध के वजह से ही शाहरुख़ खान का फ़िल्म दिलवाले नहीं चली अब आमिर खान को सबक सिखाने के लिए उनकी फ़िल्म दंगल का विरोध करेंगे और इनका सम्पूर्ण आह्वान अपने विश्वासपात्र कार्यकर्ता के सामने कर दिया।
बिना कुछ बोले सहष्णुता और असहिष्णुता के वहस को फिर से हवा दे दिया है कैलाश विजयवर्गीय ने । बिलकुल धमकी भरे अंदाज में बयान देने के बद ये भी कह रहे है कि देखो हम कितना सहष्णु हूँ।
सरकार बदलने के नजराने के तौर पर पहले ही अतुल्य भारत से बाहर कर दिया है और अब सरकार के चेले चपाटे आगे के बदले का रूप रेखा बना रहे है । इस तरह की सोच में एक मजबूरी लगती है की देश चलाने बालो के दिल इतना छोटा कैसे ? क्या वाकई हम सहिष्णु है ये बहुत बड़ा सबाल है ?
[https://m.youtube.com/watch?v=1NGZmG651jI] [Halla Bol: BJP’s Dangal Over Aamir Khan’s ‘Dangal’ | Part I - YouTube] is good,have a look at it!