Latest News
Showing posts with label Delhi. Show all posts
Showing posts with label Delhi. Show all posts

Saturday, August 13, 2016

आजुक पीढ़ी देश केर आजादी लेल अपन प्राण न्योछावर कएनिहार क्रांतिकारी सपुतक नाम धरि बिसरि रहल अछि। छात्र लोकनि संचार क्रांतिक उपभोग में अतेक व्यस्त छथि जे आजाद देश आ आजादी केर महत्व सँ अनभिज्ञ जेकाँ व्यवहार करैछ। राष्ट्रभक्ति के जज्बा जेना कोनो कोना में राखि बिसरि गेल छथि। चलु आई हम सब याद करै छी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के जांबाज देशभक्त चंद्रदेखर आजाद।

जनिका हौसला जज्बा जोश जनून के दम पर हम छी आजाद, हुनकर नाम थिक देशक सच्चा सपूत देशभक्त चन्द्रशेखर आजाद। मोंछ पर ताव दैत स्वाभिमानी फोटो धियापुता सँ देखि रहल छी। एकदम निडर आ साहसी व्यक्तित्व के व्यक्ति छलाह जे देशक आजादी के बेचैनी में किछुओ करबा लेल सदिखन तैयार रहैत छलाह। मात्र चौदह वरखक उमर में आजादी के आगि पजारब शुरू कय देलाह छल आ 25 वरखक उमर में मातृभूमि के आजादी हेतु अपन प्राण न्योछावर कS शहीद भ गेलाह।

1921 में आजाद मात्र 14 वरखक छलाह जखन गाँधी जी केर असहयोग आंदोलन में कूदि पड़लाह आ गिरफ्तारी भ गेलनि।अदालत में हिनकर उमर देखि जज पुछलनि कि तोहर नाम की? उत्तर देलनि- आजाद , तोहर बाबूजी के की नाम? उत्तर देलनि- स्वाधीन, फेर पुछलनि कि तोहर घर कतय? उत्तर देलनि- जेल खाना। जज 15 बेंत मारय के सजा सुनौलनि। पुलिस निर्दयता पूर्वक शरीर पर बेंतक प्रहार करैत रहल मुदा आजाद निडरता सँ सब बेंतक प्रहार सँग "भारत माता की जय" उद्घोष करैत रहलाह। अहि घटना के उपरान्त पंडित चन्द्रशेखर तिवारी चन्द्रशेखर आजाद के नाम सँ जानय लगलाह। हिंदुस्तान के एहन क्रन्तिकारी जे मातृभूमि हेतु शहीद भS अमर भS गेलाह।

हिनकर जनम 23 जुलाई 1906 मध्य प्रदेश के भाबरा गाम में भेल छल जेकर नाम 2011 में बदलि कय चन्द्रशेखर आजाद नगर कय देल गेल। बचपने सँ वो निडर छलाह। स्कुल समयक एकटा किस्सा छैक जे एक बेर स्कुल में शिक्षक के मुँह सँ गारि निकलि गेलनि ताहि पर चन्द्रशेखर आजाद शिक्षक के थोपिया देलकनि अहि तर्क सँ की जखन गलती के लेल बच्चा के सजा देल जा सकैए तखन पैघ लोक के किएक नहि? बाबूजी पढ़ाई के लेल वनारस भेज देलनि मुदा 1919 के जालियाबाला बाग़ नरसंघार सँ अतेक आहत भ गेलाह कि आजादी के लड़ाई में सम्पूर्ण रुपे कूदि पड़लाह। 1921 में बापू के असहयोग आंदोलन में भाग लेलाह मुदा बापू जखन आंदोलन सँ पलटि गेलाह तखन हिनकर मोह भंग भ गेलनि। ततपश्चात 17 वरखक चन्द्र शेखर आजाद क्रन्तिकारी दल हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन ऐसोसियेशन सँग जुड़ि गेलाह। राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 9 अगस्त 1925 में काकोरी काण्ड के अंजाम देलाह, सरकारी खजाना के लूट में सहभागी सब क्रन्तिकारी पकड़ल गेलाह मुदा आजाद पुलिस के हाथ में नहि आबि सकलाह।

आजाद संकल्प लेने छलाह जे जीते जिनगी अंग्रेज पुलिस हमरा नहीं पकरि सकैए? लाहौर में लाला लाजपत राय के मृत्यु के प्रतिशोध में सॉण्डर्स के ह्त्या काण्ड में भगत सिंह के साथ मिलकय गोली चलेलक, सेन्ट्रल असेम्बली में बम फेकय में सेहो सँगे छलाह। तकरा बाद एक एक कय सबटा क्रन्तिकारी पुलिस के हाथ अबैत गेलाह मुदा आजाद बचैत रहलाह। 27 फरबरी 1931 के चन्द्रशेखर आजाद सुखदेव के सँग पार्क में बैसि कय चर्चा करैत छलाह तखने मुखवीर के सुचना पर पुलिस हिनका घेर कय फायरिंग शुरू कय देलक। चन्द्रशेखर आजाद गोली लगलाक बादो लड़ैत रहलाह लेकिन जखन हिनकर पिस्तौल में मात्र एक गोली बचि गेलनि आ जखन बूझि गेलाह जे पुलिस पकरि सकैए तखन अंतिम गोली अपन माथ में स्वयं मारि मातृभूमि पर अपन प्राण उत्सर्ग कय देलाह।

आजाद माने प्राण त्याग करब धरि आजाद रहल। आजुक परस्थिति में देश आजाद के नहि बिसरि रहल अछि अपितु आजादी के महत्व के सेहो बिसरि रहल अछि। देश के आजादी में एहन सब क्रन्तिकारी सपूत केर हृदय सँ कोटि कोटि प्रणाम। आजादी लेल संकल्पित कार्य के प्रति ईमानदार प्रयास समर्पण सँग निस्वार्थ सेवाभाव संगहि वैचारिक क्रांति आर्थिक सहयोग आ जोश जनून जजबा दूरदर्शी सोच के नितान्त आवश्यक थिक। जय मिथिला जय हिन्द बन्दे मातरम !!

Monday, June 20, 2016

विगत साल जखन राजपथ पर 35000 व्यक्ति एक सँग योगा कार्यक्रम में भाग लक एकटा विश्व में कीर्तिमान स्थापित कएलाह संगहि योग के व्यापक मतलब सेहो लोक सभ परिचित भेल। योग के साफ़ साफ़ मायने होय छैक जोडब आ जोडब् के मायने नहि मात्र अपन लोक आ देश अपितु वैश्विक स्तर पर जोड़ल गेल। योग सँ शारीर के मोन सँ मोन के आत्मा सँ आर आत्मा के परमात्मा सँ जोड़ल जएत अछि। लगभग 5000 साल पुरान शारीरिक मानसिक आर आध्यत्मिक अभ्यास हमरा स्वयं सँ जोड़ैत अछि। योग सिखय बाला के संख्या लगभग 40% धरि सालाना वृद्धि भ रहल अछि। खर्च में कमी आ उत्पाद बढ़ेबाक लेल देश के लगभग 50% कम्पनी में योग करायल जएत अछि। योग प्रशिक्षक केर माँग नै मात्र भारत में अपितु वैश्विक स्तर पर बढ़ि रहल अछि। अहि लेल देश में योग के 14 लाख स्कुल, 50 कॉलेज आ विश्वविद्यालय में अहि सन्दर्भ में पढ़ाएल जा रहल अछि। योग के आब केंद्रीय विद्यालय में प्रथमिकता देल जएत।

एकर आर्थिक सन्दर्भ में एकटा खबर के मोताबिक योग आउर आयुर्वेद में लगभग विश्व में 120 अरब के बाजार छैक। एक साल में योग उद्योग 50% सँ बढ़िकय 2.50 लाख करोड़ रुपैया धरि पहुँच गेल अछि।वैश्विक स्तर पर एकर व्यवसाय 5 लाख करोड़ सँ बेसी भ चुकल अछि। इ कॉमर्स कम्पनी में सेहो योग के सन्दर्भ में  80% सँ बेसी व्यवसाय बढ़ि गेल अछि। देखल जए तखन योग के मायने व्यापक थिक मुदा योग के धर्म आउर राजनीती दृष्टिकोण सँ देखब उचित थिक या नहि। योग के कारण्र सँ लोकक मानसिक संतुलन  चुस्त दुरुस्त मस्त आ योग्य बनि जएत अछि। योगा के विषय में 27 सितम्बर कय यूनाइटेड नेसन् में जखन प्रधानमंत्री अपन बात रखला आशा नहि छल कि अतेक शीघ्र 177 देशक समर्थन भेट जएतन्हि। 21 जून भारतीय पञ्चांग के आधार पर योग दिवस मनेबाक तारीख राखल गेल जेकर सर्वसम्मत सँ स्वीकार कएल गेल। योग बीमार के निक करय बाला व्यायाम मात्र नहि थिक अपितु कौशल विकास के लेल योग एकटा विद्या अछि। "मोन चंगा त कठौती में गंगा" आउर चंगा मोन के लेल योग आवश्यक औजार अछि।

अंतिम एकटा आर बात जे अहिठाम चर्चा कएनाइ बड़ जरुरी थिकैक कि पश्चात् संस्कृति सँ हम बूझि ने कुन कुन डे के अपना लेलहुँ अछि।  अनगिनत अछि जेना मदर डे, फादर डे, वैलेंटाइन डे, रोज़ डे, चॉकलेट डे आर बहुते रास डे जे पश्चिमी देशक बाजार नुक्का छिप्पी खेलते हमरा सबहक माथ पर ठेल देलक आ हमरा सबके  मनाब पड़ैत अछि, आ जँ बिसरि गेलहुँ या नै त घर में घुरपेंच लागि जएत।

जखन अतेक सब डे पश्चिमी संस्कृति के हमरा सब आब अपने बुझैत छी तखन योग जे नै मात्र शरीर मोन आत्मा सँ जोड़ैत अछि अपितु देश विदेश के एक सूत्र में बान्हि रहल अछि। एहन उत्सव के हर्षोल्लास सँ मनेबा में कोनो दिक्कत नहि? आ नै एकरा धर्म आ राजनीती चश्मा सँ देखबाक चाहि।

Tuesday, March 22, 2016

विधायको के खरीद फरोख्त यानि हॉर्स ट्रेडिंग
90 के दशक की शुरुआत में एक नया शब्द का इस्तेमाल हुआ हॉर्स ट्रेडिंग। घास खाने बाले घोड़ो के खरीद विक्री नही रुपये डकारने बाले राजनेताओं की खरीद विक्री। सत्ता की सियासत में कुर्सी हथियाने के लिए सांसद और विधायको के खरीद फरोख्त का भरा पूरा इतिहास है जिसका वर्तमान है उत्तराखण्ड। देहरादून से लेकर दिल्ली तक हलचल है। लोकतन्त्र के कुछ शातिर घोड़ो ने ऐसी छलांग लगाईं है कि कोंग्रेस और बीजेपी के अस्तबल छोटे पड़ गए। घुड़दौड़ होती ही ऐसी हो वो चाहे रेस के घोड़े हो या राजनीती के।
संबिधान की कसम खाते है और काम गैर संबैधानिक
आपको लगा होगा की शक्तिमान का टाँग टूट जाने के बाद उसका मनोबल टूट गया होगा लेकिन ऐसे जजबाती घोड़े होते है जिसका मनोबल नही टूट सकता। इन विधायको से पूछे की संविधान की कसम खाने बाले ये घोड़े कैसे आइस-पाइस खेल रहा है ? गजब का सिन चल रहा है बॉस ,कॉंग्रेस की सरकार चल रही थी पता चला की 9 घोड़ो को बीजेपी ने अपनी घुड़साल में बाँध लिया ।विधायको को लेकिन क्या फर्क पड़ता है घोड़ो से भी बुरी हालत में थे विधायक, ना हिनहिना सकते थे, ना खूंटा तोड़ सकते थे, ना दुलत्ती मार सकते थे। पाँच सितारा होटल के खूँटे के साथ बंधे पगुराते है।
बीजेपी द्वारा चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार पर आक्रमण
मुख्यमंत्री हरीश रावत घायल घोड़े का एक्सरे देखते रह गए और बीजेपी उनकी राजनीती के घोड़े खोल ले गई, बोले तो विधायक। अब 28 मार्च को बहुमत साबित करना है तो ना पगहा मिल रहा है ना खूंटा घोडा है की बेचारे हिल भी नही पा रहे है। हालात ये हो गई है की उत्तराखण्ड के विधायक को  देहरादून से सीधे गुरगांव के होटल लीला में खूंटेस दी गई जैसे विधायक ना हुए कोई डायनासोर की खुल जाएंगे तो किसी को खा लेंगे लेकिन घोडा तो बना ही दिया है ऐसी राजनीती में।
दलगत विचारधारा कोई मायने नही ईमान धर्म बस रूपये
चौरासी योनियों के उस चराचर में पूरी मानव जाति ने सभ्यता के विस्तार में विधायक ही ऐसी प्राणी है जिसे खुलेआम घोडा कहा जाता है और इसी का व्यापार को हॉर्स ट्रेडिंग। पता नही किस की कीमत क्या लगी है पर सपथ ग्रहण के समारोह का इन्तेजार सभी को है। लोकतन्त्र के इस घुड़दौड़ में कुछ विधायक मैदान में है, कुछ गायब हो गये, कुछ जानबूझकर सामने नही आ रहे है। हर गुजरते दिन के साथ दाँव बदल रहे है। बीते शाम महामहिम के सामने कुछ लोगो ने हाजिरी लगाई।
घोड़ो का घुरदौर होती तो फिर भी फैसला हो जाता लेकिन राजनीती के घुरदौर में रेफरी तक परेशान है की इस मसले का क्या हल है इस रेस का जिसमे नैतिकता का स्तर न्यूनतम से भी कम हो गया हो। बड़ी गजब परिस्थिति है सरकार बनना है उत्तराखण्ड में और बीजेपी कोंग्रेस के विधायक को लेकर वर्ल्ड टूर पर है।यह राजनीती की असल स्वार्थनीति है जो सत्ता के रेस में घोड़े जैसे दौड़ लगा रही है।

Thursday, March 10, 2016

आर्ट ऑफ़ लिविंग के 35वीं वर्षगांठ पर विश्व सांस्कृतिक समारोह
आजकल साधू सन्तों के लिए दिल्ली की यमुना चर्चा के केंद्र बने हुए है। श्री श्री रविशंकर जी की आर्ट ऑफ़ लिविंग की 35वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन होने जा रही है। दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक कार्क्रम तिन दिन तक चलेगी जिसे गिन्नीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करबाने की सोच है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने प्रधान मंत्री मोदी जी भी जायेगे। 155 देशो के प्रतिनिधि विश्व शांति सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे है। विश्व सांस्कृतिक समारोह 11 से 13 तारीख के बिच आयोजित किया जायेगा। इतिहास में पहली बार 67 एकड़ में फैले इस आयोजन में  7 एकड़ में तो सिर्फ एक भव्य मन्च का निर्माण किया गया है जहाँ करीब 37000 लोग अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में रूस क्र डांसर, आर्जन्टीना के टैंगो डांसर, चीन के समिंग वांग की झलक भी देखने को मिलेगी इसके अलाबा भारत के ही तमाम राज्यो के सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेंगे।
NGT ने आयोजन स्थल से नाखुश लगाई 5 करोड़ जुर्माना राशि
सबाल यह है की इतने बड़े आयोजन के लिए नियम कानून की अनदेखी क्यों की जा रही है ? पर्यावरण के लिए घातक बताते हुए देश की अदालत NGT ने 5 करोड़ के जुर्माना राशि के साथ आयोजन को हरी झण्डी दिया है । लेकिन गुरु जी जेल चले जायेगे परन्तु जुर्माना राशि नही जमा कराएँगे ऐसा उन्होंने बोला है। अब दिल्ली पुलिस की बारी है की क्या वो बिना सर्टिफिकेट के आयोजन होने देंगे या बाबा जेल जायेंगे ये आज पता चल जायेगा।  एक ओर जबकि श्री श्री अक्सर पर्यावरण के प्रति खुद को समर्पित होने की दावा करते और दूसरी ओर सिर्फ दुनिया के लोगो के सामने अपनी ब्रांड चमकाने के लिए यमुना को प्रदूषित करेगे क्या ये दोहरा चरित्र नही है ? 20,000 विदशी मेहमानों के लिए 35,000 गाने बजाने वालों का जमावड़ा , कल्चरल फ़ेस्टीवल के नाम पर गिनीज़ बुक मे रिकार्ड बनाने की अड़ियल होड़ मची हुई है। सच ही कहा गया है कि घमंड सबसे बड़ी बीमारी है, और तथाकथित आध्यात्मिक घमंड उससे भी बड़ी व्याधि।
कन्हैया को तो मोदी ने तार दिया मोदी को शायद जमुना मैया तार दे। फिर 155 देशों से लोग आ रहे हैं मोदी मौका कैसे चूकें जब कि मार्केटिंग का बना बनाया प्लेटफार्म तैयार है।और फिर माँ ने तो बुलाया था मौसी तो बगल में ही बह रही है,अपमान न होगा।
रामदेव बाबा मन मसोस कर बैठे हैं। उनके रहते श्री श्री सर्व श्री हुए जा रहे हैं। उनके फेंफडे फुलाने पिचकाने से मोदी जी कहाँ से कहाँ पहुच गए। अगली बारी उनके आयोजन की है, बस कुछ दिनों बाद आप रामदेव का नंगा नाच देखेंगे , गंगा या यमुना किनारे।
घोषणा का इन्तजार कीजिये....और सेना को पंडाल लगाने को तैयार रखिये।

Wednesday, February 3, 2016

रेयान इंटरनेशनल स्कूल बसन्तकुंज के गटर में गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई और स्कूल बेशर्मी भरी


बहाने बना रही है।  सच ये है की स्कुल शिक्षार्थ भूलकर व्यवसायी बन चुकी है। 6 वर्ष के छात्र सम्भावनाओ से भरे हुए एक बच्चे को अपनी लापरवाहियों के गटर में मरने के लिए छोड़कर उसने बचाव का तिरपाल ओढ़ लिया ।

जिसकी पहरेदारी की जिम्मेदारी थी, एक माँ की आंसुओं ने धज्जियां उड़ा दिया। हर माँ बाप को सोचने पर मजबूर कर दिया है की स्कुल के नाम पर टकसाल चलाने बाले को दिल भी होते है या नही। करुणा की रोशनाई से लिखी गई कविता की ये एक एक शब्द आपकी आत्मा को निचोड़ लेगी ।
चाँद वही है, तारे वही है, तेरे बिस्तर पर तेरी माँ वही है।पापा वही है, तकिया वही है,चादर वही है, पर मेरे साथ मेरा लाल तू नही है।
तेरी खिलौने देखु, तेरी कार देखु, पर मेरा चाँद तेरा चेहरा कैसे देखु।
छूता था वो कल तक अपने हाथो से सबको,
यही सोच आज इन्हें गले से लगा रही हूँ,
आँखे बन्द करू तो तूँ दिखे, आँखे खोलूँ तो ओझल हो जाय,
एक बार जाते वक्त, तूने माँ तो पुकारा होगा, काश मैं तेरे साथ होती, काश आज तूँ मेरे पास होता ।काश, काश।
माँ ने इन तमाम सम्बेदनाओं को सिरहाने,शब्दों के कुछ फूल रखे है । स्मृतियों के मिट्टी में खिले हुए कुछ फूल, अपने इस मुल्क पर रोती है। 
SDM की जाँच से पता चला है की जिस गटर में दिव्यांशु गिरकर मर गया दरअसल उसमे ढक्कन नही था। पुलिस की जांच स्कुल की लापरवाही के ओर इशारा कर रहा है। क्या दिल्ली सरकार इस तरह के स्कुलो को ऐसे ही चलने देगी, आज नही तो कल इन सबालो के जबाब ढूँढना ही पड़ेगा।
दिल्ली में जिस तरह से मनमानी और मुनाफों के बिच स्कुलो की निरंकुश सत्ता चलती है इन्हें बन्द करनी होगी और दोषी व्यक्ति को जल्द से जल्द सजा होनी चाहिए ताकि स्कुल में इस तरह की घटना दुबारा ना हो।

Wednesday, January 27, 2016

बुलेट ट्रेन पर तकरीबन एक लाख करोड़ रूपया जापान से कर्ज लेकर मुम्बई और गुजरात के बिच के सफ़र आरामदायक बनाने बाली बीजेपी सरकार MCD कर्मचारी को पिछले तिन महीने के बकाया तनखाह पर क्यों कुछ ठोस कदम नही उठा रही है ? दिल्ली से अफगानिस्तान, पाकिस्तान, अमेरिका ,जापान तक जाकर बात की जा सकती है लेकिन दिल्ली से दिल्ली के MCD कर्मचारी के दयनीय हालात को सुध लेने की फुर्सत क्यों नही है । दूसरी और अरविन्द केजरीवाल अपने  विधायक के तनखाह 400% बढाकर उनकी तनखाह का जुगार और प्रचार के लिए अनाप सनाप पैसे का जुगार कर लेते है लेकिन मजदूर के मजदूरी के लिए पैसे पर गोलमोल बाते करते है। 
फ़िलहाल इन्होंने तिन दिन का हड़ताल की घोषणा की है अगर मांग नही माँगा गया तो बेमियादी हड़ताल पर चले जायेंगे। जंतर मन्तर पर MCD कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए है। सरकार काम करबाए जा रही है और वेतन के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहे है। अब सबकी सहन शक्ति जबाब दे गई है क्योंकि तिन महीने से तनखाह नही मिली है।
कोई कैसे काम करे और कब तक मुफ़्त में काम करे ? पार्टी कोई भी हो परन्तु सबके सब अपनी राजनीती चमकाने में लगे है। रोड पर झाड़ू नही लगेगी अस्पताल में डॉक्टर नही होंगे देश की राजधानी दिल्ली में कूड़ा ही कूड़ा होगा। सैलरी क्यों नही दी जा रही है ?इसके गोलमोल कारण सब के पास है परन्तु ठोस जबाब किसीके पास नही है ?
बार बार हड़ताल बार बार ठीक होने का वादा फिर एक महीने बाद हड़ताल और यही लगातार चल रही है। सैलरी पर महीने में करीब 140 करोड़ का खर्च आता है इसमें MCD के 7000 सफाई कर्मचारी का वेतन भी है, 1750 स्कुलो के 22000 शिक्षको के वेतन है अब संकट यह है की महानगर पालिका इतना राजस्व नही जुटा पाता है की कर्मचारी को वेतन दे सके। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बिच फुटबॉल बन चुकी है MCD के कर्मचारी और पीस रही है दोनों के बिच में दिल्ली के  जनता जिसका सुध लेने बाला कोई नही है ?

Saturday, January 23, 2016

अभी कुछ दिन पहले दिल्ली में स्याही काण्ड के बाद आम आदमी पार्टी ने अन्तर्निहित स्वार्थ सिद्धि  जैसे प्रयोग किया। कालिख पोतना बहुत खराब माना जाता था लेकिन सभ्यता के विकास और राजनीतिक पतन के इस दौर में, स्याही पूतना अब इसे गन्दा होना नही माना जता है। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री पर स्याही फेके जाने की घटना का जैसा कलात्मक इस्तेमाल किया है उसे देखने के बाद आपको दाग अच्छा लगेगा ।
यही है राजनीती का नया फंडा, स्याही टमाटर और अंडा। यकीन मानिये आज के राजनीत का कारगर हथियार है ये । आपको लगता होगा की विरोध जताने का ये तरीका है पर असल में विरोध से इसका दूर दूर तक कोई रिस्ता नही है ? ये सिर्फ और सिर्फ राजनीत चमकाने का तरीका है । टमाटर और अंडा तो फिर भी पुराना पड़ गया है, स्याही नई एन्ट्री है। स्याही जिसने फेका उसकी भी चमक गई ।

जिस मौके की तालाश में दिल्लीबाले छोटे पड़े मंत्री, महत्वपूर्ण नेता से लेकर महान प्रवक्ता तक तरस रहे थे,  उसकी बौछार इसबार दिल्ली पुलिस से लेकर बीजेपी और प्रधान मंत्री तक को ललकारने का मौका दे दिया स्याही के एक बौछार ने।

अखबारो के सुर्ख़ियो में वो है किसी के एक भी चेहरे का नुकसान नही हुआ। कुछ दिन पहके पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सुधेंदेर कुलकर्णी का स्याही काण्ड पाकिस्तान तक में सुर्खिया बटोरा। मतलब आज के गिरती हुई राजनीति में सस्ती लोकप्रियता का बहुत बड़ा औजार मिल गया है ।